Home > राज्य > मध्यप्रदेश > मप्र उपचुनाव 2020 > #LIVE: 19 सीटों पर भाजपा, 09 सीटों पर कांग्रेस को मिली जीत, देखें सभी सीटों का परिणाम

#LIVE: 19 सीटों पर भाजपा, 09 सीटों पर कांग्रेस को मिली जीत, देखें सभी सीटों का परिणाम

  • चंबल संभाग में 03 पर भाजपा को 4 सीटों पर कांग्रेस को मिली जीत, दो मंत्री हारे
  • ग्वालियर संभाग में 06 सीटों पर भाजपा, 03 पर कांग्रेस को मिली जीत, एक मंत्री हारी
  • मालवा-निमाड़ में 10 सीटों पर भाजपा, 02 पर कांग्रेस को मिली जीत
  • मंत्री इमरती देवी, एंदल सिंह कंषाना, गिर्राज दंडोतिया हारे

#LIVE: 19 सीटों पर भाजपा, 09 सीटों पर कांग्रेस को मिली जीत, देखें सभी सीटों का परिणाम
X

भोपाल। प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती अब अंतिम दौर में है। अब तक आये परिणामों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत से आगे निकल चुकी है। भाजपा ने 16 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और चार पर बढ़त जारी है। वहीँ उपचुनाव परिणाम से पहले सभी 28 सीटों के जीतने वाली कांग्रेस के खाते में अब तक महज 06 सीटें ही आई है, हालांकि दो सीटों पर अब भी बढ़त बनी हुई है।

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाली 20 सीटों में से 13 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है। हालांकि मुरैना एवं ग्वालियर जिले में कांग्रेस सिंधिया के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाब होती नजर आ रही है। मुरैना में 05 सीटों में से 03 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। वहीँ ग्वालियर में भी दो सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है। यदि आंकड़ों की बात करें तो भाजपा के 107 विधायक पहले से मौजूद थे। उसे सत्ता में बने रहने के लिए 08 सीटों की जरूरत थी लेकिन भाजपा बहुमत से 11 ज्यादा सीटों पर जीतती नजर आ रही है। अब तक के परिणामों से स्पष्ट है की राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले कमलनाथ का उपचुनाव में जादू नहीं चला और जनता ने "शिव" के "राज" पर ज्यादा भरोसा जताया है।

सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत -

भाजपा को 19 सीटों पर मिली जीत में सबसे बड़ी जीत सांची विधानसभा पर हुई है। यहां से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री प्रभुलाल जाटव ने 63 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की है। वहीँ सबसे छोटी जीत भांडेर में भाजपा प्रत्याशी रक्षा सिरोनिया को मिली है। उन्होंने निकटतम मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया को 161 मतों से जीत हासिल की है।

सिंधिया ने दी बधाई -

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने कहा मप्र विधानसभा उपचुनावों में विजयी हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं सभी देवतुल्य मतदाताओं का हृदय से आभार। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी विजयी उम्मीदवार जनसेवा और अपने विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे|

सीटवार विवरण -


सीट

बढ़त वाला उम्मीदवार/ पार्टी

पिछड़ा उम्मीदवार/पार्टी

लीड

जीत

सुमावली

अजबसिंह कुशवाह- कांग्रेस

एदल सिंह कंषाना - भाजपा

10947

कांग्रेस

मुरैना

राकेश मावई

रामप्रकाश राजौरिया - बसपा

5751

कांग्रेस

दिमनी

रविन्द्र सिंह तोमर 'भिड़ौसा

कांग्रेस - गिर्राज डण्डौतिया - भाजपा

26178

कांग्रेस

अम्‍बाह

कमलेश जाटव - भाजपा

सत्‍य प्रकाश सखवार - कांग्रेस

13892

भाजपा

मेहगांव

ओ.पी.एस. भदौरिया- भाजपा

हेमन्‍त सत्‍यदेव कटारे - कांग्रेस

12021

भाजपा

गोहद

मेवाराम जाटव - कांग्रेस,

रणवीर जाटव- भाजपा

11899

कांग्रेस

ग्‍वालियर

प्रद्युम्न सिंह तोमर - भाजपा

सुनील शर्मा - कांग्रेस

33123

भाजपा

ग्‍वालियर पूर्व

डॉ. सतीश सिकरवार- कांग्रेस

मुन्नालाल गोयल (मुन्ना भैया) - भाजपा,

8159

कांग्रेस

डबरा

सुरेश राजे- कांग्रेस

इमरती देवी- भाजपा,

7982

कांग्रेस


भाण्‍डेर

रक्षा संतराम सरौंनियां - भाजपा,

फूलसिंह बरैया-कांग्रेस

161

भाजपा

करेरा

प्रागीलाल जाटव - कांग्रेस,

जसमंत जाटव छितरी- भाजपा

30641

कांग्रेस

पोहरी

सुरेश धाकड़ राँठखेडा - भाजपा,

हरी वल्‍लभ शुक्‍ला- कांग्रेस

22496

भाजपा

बामोरी

महेन्द्र सिंह सिसौदिया (संजू भैया) भाजपा,

कन्हैयालाल रामेश्वर अग्रवाल- कांग्रेस

53153

भाजपा

अशोकनगर

जजपाल सिंह "जज्जी" भाजपा,

आशा दोहरे- कांग्रेस

14630

भाजपा

मुंगावली

ब्रजेन्‍द्र सिंह यादव-भाजपा,

कन्हईराम लोधी-कांग्रेस

21469

भाजपा

सुरखी

गोविन्‍द सिंह राजपूत- भाजपा

पारूल साहू केशरी-कांग्रेस

40991

भाजपा

मलहरा

कुंवर प्रद्युम्‍न सिंह लोधी-भाजपा,

राम सिया भारती- कांग्रेस

17567

भाजपा

अनूपपुर

बिसाहू लाल सिंह-भाजपा,

विश्वनाथ सिंह-कांग्रेस

34864

भाजपा


सांची

डॉ. प्रभुराम चौधरी भाजपा,

मदनलाल चौधरी - कांग्रेस

63809

भाजपा

ब्‍यावरा

आमल्याहाट-रामचंद्र दांगी-कांग्रेस,

नारायणसिंह पंवार - भाजपा

12102

कांग्रेस

आगर

विपिन वानखेडे - कांग्रेस,

मनोज मनोहर ऊँटवाल (बंटी)- भाजपा

1998

कांग्रेस

हाटपिपल्‍या

मनोज नारायणसिंह चौधरी-भाजपा,

कुँ. राजवीर सिंह राजेन्‍द्रसिंह बघेल - कांग्रेस

13904

भाजपा

मांधाता

नारायण सिंह पटेल-भाजपा,

उत्तमपाल सिंह-कांग्रेस

22129

भाजपा

नेपानगर

सुमित्रादेवी कास्‍डेकर- भाजपा,

रामकिशन पटेल - कांग्रेस

26340

भाजपा

बदनावार

राजवर्धनसिंह दत्तीगांव भाजपा

कमलसिंह पटेल-कांग्रेस

32133

भाजपा


सांवेर

तुलसीराम सिलावट- भाजपा

प्रेमचंद गुड्डू-कांग्रेस

46664

भाजपा

सुवासरा

डंग हरदीपसिंह भाजपा,

भाई राकेश पाटीदार- कांग्रेस

29440

भाजपा

जौरा

सूबेदार सिंह रजौधा-भाजपा,

पंकज उपाध्याय-कांग्रेस

13478

भाजपा


Updated : 12 Oct 2021 11:14 AM GMT
Tags:    
NO MORE UPDATES
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top