Home > राज्य > मध्यप्रदेश > इंदौर > पंचायत सचिव के घर लोकायुक्त का छापा, दो करोड़ रुपए की मिली संपत्ति

पंचायत सचिव के घर लोकायुक्त का छापा, दो करोड़ रुपए की मिली संपत्ति

पंचायत सचिव के घर लोकायुक्त का छापा, दो करोड़ रुपए की मिली संपत्ति
X

इंदौर। इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार अलसुबह देपालपुर पंचायत के सचिव योगेश दुबे के घर दबिश दी। छापे में टीम को करीब 15 तोला सोना, 4 लाख से ज्यादा नकद, दो मकान और देपालपुर में साढ़े 3 बीघा जमीन के दस्तावेज मिले हैं। एक अनुमान के मुताबिक, अब तक दुबे के पास से दो करोड़ रुपए की संपत्ति खुलासा हुआ है।

लोकायुक्त डीएसपी संतोष सिंह भदौरिया ने बताया देपालपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अत्याना के सचिव योगेश दुबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। शिकायत को पुख्ता करने के बाद टीम ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 दबिश दी। जिस समय टीम ने दबिश दी दुबे घर पर ही थे। इसके बाद टीम ने सर्चिंग शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, पंचायत सचिव के पास अब तक तीन मकान, जमीन, नगदी सहित अन्य संपत्ति की जानकारी मिली है। भदौरिया ने बताया कि छापे में करीब 15 तोला सोना, 4 लाख 16 हजार रुपए नकद, 2 मकान, देपालपुर में साढ़े 3 बीघा जमीन के दस्तावेज मिले हैं, जो उसकी आय से कहीं ज्यादा है। टीम दुबे की अन्य संपत्ति और बैंक खातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। दुबे ने 1997 में नौकरी ज्वॉइन की थी। इस हिसाब से उनकी आय 20 लाख होनी चाहिए थी, लेकिन उनके पास करीब 2 करोड़ की संपत्ति मिल चुकी है।

Updated : 22 Nov 2019 8:33 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top