Home > राज्य > मध्यप्रदेश > इंदौर > कोरोना कहर : पांच नए मरीज आये सामने, प्रदेश में संख्या हुई 35 पार
कोरोना कहर : पांच नए मरीज आये सामने, प्रदेश में संख्या हुई 35 पार
स्वदेश डेस्क | 29 March 2020 7:16 AM GMT
X
X
इंदौर। देश के अन्य राज्यों के साथ मध्यप्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों की संख्य लगातार बढ़ती चली जा रहीं है। आज रविवार को इंदौर में पांच और मरीजों को कोरोना पाजिटिव निकला है। इसके बाद इंदौर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। प्रदेश स्तर पर covid 19 के मरीजों का आकड़ा बढ़कर 39 हो गया है।
जानकारी केअनुसार कल शनिवार देर रात पांच नए मरीजों की जाँच रिपोर्ट आई जिसमें इनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह जाँच रिपोर्ट 4 पुरुष व 1 महिला की है। बताया जा रहा है की यह महिला उज्जैन की है। शुक्रवार को 63 लोगों के सेम्पल जाँच के लिए भेजे थे, जिसमें से शनिवार देर रात 48 की रिपोर्ट आने पर पांच लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब तक इसके संक्रमण से 2 लोगों की मौत हो चुकी है।
Updated : 30 March 2020 7:02 AM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire