Home > राज्य > मध्यप्रदेश > इंदौर > कोरोना कहर : इंदौर में संक्रमण से दो लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या हुई 75

कोरोना कहर : इंदौर में संक्रमण से दो लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या हुई 75

कोरोना कहर : इंदौर में संक्रमण से दो लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या हुई 75
X

इंदौर। प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई क नाम से प्रसिद्ध इंदौर में कोरोना संक्रमण बढ़ता चला जा रहा है। यहां कोरोना संक्रमण के रोजाना नए मामले सामने आने के साथ ही मरीजों की मौतों के आकड़े भी बढ़ते जा रहे है। आज गुरूवार के दिन कोराना से 2 मौतें हुईं है। कोरोना संक्रमित एक 65 वर्षीय महिला एवं 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। शहर में कोरोना संक्रमण से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इसी साथ प्रदेश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। जिसमें इंदौर में पांच, खरगोन में एक, उज्जैन में दो लोगों की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह एक 65 वर्षीय महिला जेतून बी का निधन हो गया है। उन्हें 29 मार्च को कोरोना के लक्षण नजर आने के चलते इंदौर के एमआरटीबी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जहाँ उनकी जाँच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। जेतुन बी के करना संक्रमित होने की पड़ताल में कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं मिली है। इसी के साथ सुबह मोती तबेला निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की भी मृत्यु हो गई। इंदौर में कोरोना संक्रमितों की मौत के साथ मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। कल बुधवार शाम आई रिपोर्ट्स के अनुसार 12 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार संक्रमित पाए हुए लोगों में चंदन नगर की 80 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है जोकि प्रदेश एवं शहर की संक्रमित पाई गई सबसे बुजुर्ग महिला है। इसी के साथ नए संक्रमितों में तीन पुरुष तंजीम नगर के रहवासी है। इसी कॉलोनी में एक दिन पहले एक ही परिवार के 9 सदस्य करना से संक्रमित मिले थे। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 98 हो गई है। जिसमें इंदौर -75, जबलपुर -8, उज्जैन-6, भोपाल -4, ग्वालियर -2, शिवपुरी -2, खरगौन -1 है।

देश भर में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना संक्रमण के आज गुरुवार को देश भर में 52 नए मामले सामने आये है। जिसके बाद covid19india.org के अनुसार सभी राज्यों के संक्रमितों को मिलाकर देश भर में यह संख्या 2,113 हो गई है। वहीँ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 12 घंटों में देश भर में कोरोना के 131 नए मरीज मिले है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज अरुणाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। वहीँ आंध्र प्रदेश में 21 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जो आज के दिन में किसी भी राज्य में एक साथ मिले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। इसके बाद कर्नाटक में 11, राजस्थान में 9, तेलंगाना में 5, महाराष्ट्र में 4 और मणिपुर में 1 मामला सामने आया है।




Updated : 3 April 2020 6:28 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top