Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

परिवहन विभाग की विशेष पहल : प्रदेश में कल से शुरू होगा वाहन पोर्टल, मिलेंगी ये..सुविधाएं

परिवहन विभाग की विशेष पहल : प्रदेश में कल से शुरू होगा वाहन पोर्टल, मिलेंगी ये..सुविधाएं


परिवहन विभाग की विशेष पहल  प्रदेश में कल से शुरू होगा वाहन पोर्टल मिलेंगी येसुविधाएं

ग्वालियर, न.सं.। परिवहन विभाग की विशेष पहल पर मध्यप्रदेश सहित ग्वालियर में एक अगस्त से वाहन पोर्टल की शुरूआत की जा रही है। इस संबंध में सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं, तकनीकि समस्याओं को भी काफी हद तक खत्म कर दिया है। विभागीय अधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके शुरू होने से वाहन मालिकों को कई प्रकार के लाभ मिलने लगेंगे।

वाहन पोर्टल के शुरू होने से वाहन मालिकों को एक फायदा यह भी होगा कि अप्रैल 2019 से पहले के वाहन मालिक हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर देश में कहीं भी रजिस्टर्ड डीलर से प्लेट लगवा सकेंगे। पोर्टल के शुरू होने से किसी एक जिले के वाहन खरीदने पर उसे दूसरे जिले में पंजीयन कराने पर पर अस्थाई पंजीकरण लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। डीलर पॉइंट पर उसका रजिस्ट्रेशन मिल जाएगा। पोर्टल से जुड़ जाने पर अब बहुत जानकारियां ऑनलाइन मिलने लगेंगी। साथ ही दूसरे राज्य में वाहने ले जाने की परेशानी खत्म होगी। वाहन-चार पोर्टल को शुरू करने के लिए आरटीओ व डीलरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

यह होंगे फायदे:-

-प्रदेश में कहीं भी वाहन खरीदने पर अपने जिले का नंबर ले सकते हैं। अस्थाई पंजीकरण लेने की जरूरत नहीं होगी। डीलर पॉइंट पर ही रजिस्ट्रेशन मिल जाएगा।

- पाल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) का डाटा भी ऑनलाइन दिखने लगेगा। इसके साथ ही अन्य कई फायदे भी होंगे।

इनका कहना है:- 

'वाहन-चार पोर्टल शुरू करने की सभी तैयारी पूरी हो गई हैं, यह एक अगस्त से शुरू होने जा रहा है। तकनीकि समस्याओं को काफी हद तक हल कर लिया गया है। अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। एक अगस्त को पोर्टल को भी चेक किया जाएगा कि काम सही ढंग से हो रहा है या नहीं।'

संजय कुमार झा

परिवहन आयुक्त

Related to this topic: