ग्वालियर,न.सं.। बुधवार को बाल भवन में जन समस्याओं एवं क्षेत्रीय विकास को लेकर 16 ग्वालियर विधानसभा के भाजपा पार्षदों की निगम आयुक्त के साथ बाल भवन में बैठक हुई । बैठक में भाजपा पार्षदों ने अपने वार्डों में सडक़, सीवर, वाटर लाईन, स्ट्रीट लाईट की समस्याओं को लेकर निगमायुक्त से चर्चा की । इस चर्चा में पार्षदों द्वारा कहा गया कि उनके द्वारा वार्ड में सडक़, सीवर, वाटर लाईन के जो प्रस्ताव दिए गए हैं उन कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। बैठक में बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने 5 बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि हुरावली में रिक्त हुई शासकीय भूमि पर 25 करोड़ की लागत से प्रस्तावित भव्य स्पोर्टस काम्पलेक्स, खेल मैदान का प्रस्ताव शासन को पहुंचाने का निर्णय लिया गया ।
विधानसभा में विद्युत संधारण के लिए केवल 2 गाडिय़ां हैं, जिसमें एक गाड़ी महापौर के हिसाब से चलती है इसलिये पार्षदों के वार्डों में विद्युत मेंटिनेेंस का काम नहीं हो पा रहा है। इसलिए विद्युत संधारण के लिए दो अतिरिक्त गाडिय़ां और क्षेत्र में लगाई जाए । बैठक में 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश शासन की विशेष निधि 3 करोड़ 17 लाख से स्वीकृत नलकूप खनन कार्यों को शीघ्र पूर्ण किये जाने का निर्णय लिया गया । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, भाजपा पार्षद गिर्राज कंसाना, रेखा त्रिपाठी, ममता अरविंद शर्मा, नागेंद्र राणा, मंजूलता जितेंद्र कुशवाह बृजेश श्रीवास, अर्पणा पाटिल, प्रीती संजू परमार, रेखा अनिल त्रिपाठी शामिल थे ।
यह निर्णय भी लिए गए
विधानसभा क्षेत्र में 20 संजीवनी क्लीनिक निर्माण के लिए 25 लाख रूपये प्रति संजीवनी क्लीनिक के हिसाब से नगर निगम के खाते में जमा हैं, लेकिन संजीवनी क्लीनिक अभी तक नहीं खुल पाए हैं इसको प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निर्माण कराया जाए।
- -वर्ष 2018 में उजाड़े गए 350 गरीब परिवारों को शासन ने केदारपुर में आवास हेतु पट्टे प्रदान किए हैं तथा जिला प्रशासन ने डूडा से केदारपुर कॉलोनी में सडक़, पानी, बिजली सीवर, स्वास्थय, शिक्षा की सुविधा के लिए 5 करोड़ रूप्ये नगर निगम को प्रदान किये हैं । लेकिन अभी तक विकास कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है ।
- -विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख सडक़ों 6 नं. चौराहे से ़़़ऋषि गालव स्कूल तक, मुरार शमसान से कृष्णा नगर तक, पिण्टोपार्क से पानी की टंकी तक, सचिन तेंदुलकर मुख्य मार्ग से पत्रकार कॉलोनी तक सडक़ डामरीकरण कराये जाने का प्रस्ताव दिया