Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र देवेंद्र ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र देवेंद्र ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

-पीडि़त ग्रामीणों से रूबरू होकर नुकसान की भरपाई करवाने का दिलाया भरोसा

केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र देवेंद्र ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
X

ग्वालियर/स्वदेश वेब डेस्क। भारत सरकार के कृषि एवं पंचायत ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री व क्षेत्रीय सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर के पुत्र रामू ने रविवार को श्योपुर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया एवं ग्रामीणों व किसानों चर्चा कर नुकसान की जानकारी ली एवं नुकसान की भरपाई करने का भरोसा दिलाया।

बाढ़ से प्रभावित किसानों से बातचीत करते हुए युवा भाजपा नेता रामू तोमर ने कहा कि भारत सरकार किसानों सहित हर वर्ग व हर क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही है। बाढ़ प्राकृतिक आपदा है ओर आपदा की घड़ी मेंं सरकार पीडि़तों के साथ है। जिन किसानों व ग्रामीणों की फसल समेत अन्य तरह का नुकसान हुआ है, उनको हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर सिंह सिसौदिया, जिला उपाध्यक्ष बिहारी सिंह सौलंकी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र जाट, राजेश यादव, सरपंच राजेश तोमर, सौरव भार्गव, अंकुर शर्मा, विकास बंसल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

बता दें कि मध्यप्रदेश व जिले की सीमा क्षेत्र से होकर गुजरी पार्वती व चम्बल नदी के भयंकर उफान व रोद्र रूप के कारण उक्त दोनों नदी किनारे के गांवों में भयंकर बाढ़ के हालात बने हुए थे। बाढ़ की चपेट में आकर न केवल तमाम ग्रामीणोंं के कच्चे आवास धराशाही हो गए, वहीं सैकड़ो किसानों की फसले तबाह हो गई। बाढ़ से तबाह फसलों व घर तथा गृहस्थी के सामान को देख पीडि़तों के आंसू नहींं थम रहे हैं।

बाढ़ पीडि़त गांवों में पूर्व जिलाध्यक्ष भी पहुंचे: जिला पंचायत सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गर्ग ने भी बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण कर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए पीडि़त किसानों व ग्रामीणों को शासन-प्रशासन से राहत राशि दिलवाए जाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष धमेन्द्र मीणा, भाजपाई आईटीसेल के जिला संयोजक नकुल जैन, संजय आदि भाजपा नेता भी भ्रमण पर रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष इस दौरान ग्राम जलालपुरा की झोपड़ी, सूण्डी, सामरसा, मकाडौद, खिरखिरी सहित दर्जनभर बाढ़ पीडि़त गांवों में पहुंचें। (हि.स)

Updated : 18 Aug 2019 5:03 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top