Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

शहीद सम्मान समारोह के मौके पर ग्वालियर में 52 परिवारों का सम्मान

शहीद सम्मान समारोह के मौके पर ग्वालियर में 52 परिवारों का सम्मान

महापौर विवेक शेजवलकर, मंत्री माया सिंह, जयभान सिंह, नारायण सिंह ने किया सम्मानित


शहीद सम्मान समारोह के मौके पर ग्वालियर में 52 परिवारों का सम्मान

ग्वालियर। प्रदेश सरकार द्वारा स्वाधीनता दिवस से एक दिन पूर्व 14 अगस्त को शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर यह समारोह आयोजित किया जा रहा है । ग्वालियर में जिला स्तरीय सम्मान समारोह के आयोजन बाल भवन के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री नारायण सिंह कुशवाह एवं महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने जिले के 52 शहीदों के परिजनों को शॉल, श्रीफल और शासन स्तर से प्रदत्त किए जा रहे प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। जिला स्तरीय सम्मान समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष मनीषा भुजवल सिंह यादव, विधायक भारत सिंह कुशवाह, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अभय चौधरी, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, नगर निगम सभापति राकेश माहौर भी उपस्थित थे 

Related to this topic: