Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > राजमाता जन्मशताब्दी : सीएम शिवराज ने दिखाई महिला सशक्तिकरण दौड़ को हरी झंडी

राजमाता जन्मशताब्दी : सीएम शिवराज ने दिखाई महिला सशक्तिकरण दौड़ को हरी झंडी

राजमाता जन्मशताब्दी : सीएम शिवराज ने दिखाई महिला सशक्तिकरण दौड़ को हरी झंडी
X

ग्वालियर/स्वदेश वेब डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक और महिलाओं की प्रेरणा स्रोत राजमाता विजया राजे सिंधिया की जन्मशताब्दी के मौके पर ग्वालियर से दिल्ली तक आयोजित हो रही महिला सशक्तिकरण रिले दौड़ को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाई।

ग्वालियर के फ्लेग पॉइंट पर आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री के साथ इस मौके पर प्रदेश सरकार की खेल मंत्री एवं राजमाता की बेटी यशोधरा राजे, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह,उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर, प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर सहित कई अन्य अतिथि मौजूद थे।

375 किलो मीटर लम्बी महिला सशक्तिकरण रिले दौड़ मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा से होते हुए 16 अक्टूबर को दिल्ली के ताल कटोरा मैदान पहुंचेगी जहाँ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इसका समापन करेंगे। दौड़ में 100 महिला धाविका शामिल होंगी जिनका नेतृत्व प्रसिद्द धाविका सुरजीत कौर कर रही हैं। धाविकाएं हर दिन 60 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगी। दौड़ की अगवानी राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे , उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर करेंगे।

उल्लेखनीय है कि भाजपा राजमाता के जनशताब्दी वर्ष को जोरशोर से मना रही है । पूरे साल पार्टी कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

राजमाता को पुष्पांजलि अर्पित

महिला सशक्तिकरण रिले दौड़ को हरी झंडी दिखाने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कटोराताल स्थित सिंधिया परिवार की छत्री पहुंचे और वहां राजमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। वहीँ सुबह से स्थानीय भाजपा नेताओं और शहर के लोगों ने भी राजमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Updated : 12 Oct 2018 8:08 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top