फ्रांस के 3 राफेल लड़ाकू विमान ग्वालियर एयरबेस पहुंचे

फ्रांस के 3 राफेल लड़ाकू विमान ग्वालियर एयरबेस पहुंचे
X

ग्वालियर / स्वदेश वेब डेस्क। बहुचर्चित लड़ाकू विमान राफेल करार को लेकर देश में हो रही राजनीति के बीच फ्रांस के तीन राफेल विमान ग्वालियर एयरबेस पहुंच गए हैं।


सूत्रों के अनुसार ये तीनों राफेल विमान ग्वालियर एयरबेस पर 3 दिन तक पायलट ट्रेनिंग के लिए रहेंगे। ये तीनों विमान ऑस्ट्रेलिया में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय युद्धाभ्यास में शामिल होने गए थे और वापसी में ग्वालियर एयरबेस पर प्रशिक्षण के लिए आए हैं। इस युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना ने भी हिस्सा लिया था अब भारतीय वायुसेना के पायलट ग्वालियर में राफेल लड़ाकू विमान का विस्तृत प्रशिक्षण लेंगे। यह जेट दो बार भारत आ चुका है। वर्ष 2015 में राफेल को पहली बार एरो-इंडिया शो बेंगलुरु में देखा गया। इसके बाद फिर वर्ष 2017 में हुए एरो-इंडिया शो में यह लड़ाकू विमान नजर आया था। तीसरी बार यह ग्वालियर एयरबेस पर प्रशिक्षण के लिए आया है। वर्ष 2017 में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने भी इस जेट में उड़ान भरी थी।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर फ्रांस एयरफोर्स के अधिकारी

केंद्र सरकार ने फ्रांस सरकार के साथ 36 विमानों का करार 60 हजार करोड़ में किया है जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी पिछले काफी समय से राजनीति कर रही है ।

Tags

Next Story