Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

प्रखर हत्याकांड : परिजनों ने किया चक्काजाम, साजिश रचने वालों के खुलासे की मांग

प्रखर हत्याकांड : परिजनों ने किया चक्काजाम, साजिश रचने वालों के खुलासे की मांग


प्रखर हत्याकांड  परिजनों ने किया चक्काजाम साजिश रचने वालों के खुलासे की मांग

ग्वालियर, न.सं.। महाविद्यालय संचालक के बेटे की गोली मारकर हत्या और शव जलाने वाले आरोपियों के मकान तोडऩे और साजिश रचने वालों का खुलासा करने की मांग को लेकर परिजनों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नगर निगम के विनियमित कर्मचारी करन वर्मा उसके दोस्त गौरव उर्फ सक्सेना और भानू वर्मा ने मिलकर प्रखर परमार की हत्या करने के बाद शव को झंासी में फेंककर आग लगा दी थी। प्रखर की हत्या से गुस्साए परिजनों ने सत्यम रेजीडेंसी अल्कापुरी तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। आरोपियों के मकान तोडऩे और हत्या में साजिश रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे लोगों ने नारेबाजी करते हुए सडक़ पर जाम लगा दिया। चक्काजाम कर रहे लोगों को एसडीएम सीबी प्रसाद और नगर पुलिस अधीक्षक रत्नेश सिंह तोमर ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के मकान तोडऩे, फांसी की सजा के अलावा साजिश रचने वालों के नामों का खुलासे का ज्ञापन दिया। दो घंटे से ज्यादा चले चक्काजाम के कारण जिलाधीश कार्यालय की ओर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

गौरव से पांच व भानू को चार लाख का दिया लालच

नगर पुलिस अधीक्षक विश्वविद्यालय रत्नेश सिंह तोमर ने बताया कि करन वर्मा काफी शातिर है और उसने गौरव को पांच लाख रुपए व भानू को चार लाख रुपए का लालच दिया था। हालांकि दोनों ही आरोपियों को रकम नहीं दी गई है। वह करन की बातों में आ गए और उन्होंने प्रखर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने भानू वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया जहां से दो जनवरी तक पुलिस रिमांड पर ले लिया है।

पैसों के लिए नहीं हुई हत्या, किसी ने साजिश रची है

चक्काजाम कर रहे लोगों का आरोप था कि नौ लाख रुपए के लिए प्रखर की हत्या करना प्रतीत नहीं हो रहा है। प्रखर की हत्या के पीछे किसी की साजिश है पुलिस से साजिशकर्ता के नाम के खुलासे की मांग की है। प्रखर की हत्या से परिवार और रिश्तेदार भी हैरान है और उनको यकीन नहीं हो रहा है कि करन रकम के लिए बेटे की हत्या की साजिश रचेगा।

Related to this topic: