प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पूर्व विधायक गिरफ्तार, देखें विडियो

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पूर्व विधायक गिरफ्तार, देखें विडियो
X

ग्वालियर। जनसमस्याओं और खुद के खिलाफ दर्ज मुक़दमे के खिलाफ रेलवे स्टेशन का घेराव करने जा रहे पूर्व कांग्रेस विधायक प्रद्युमन सिंह तोमर को पुलिस ने समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया।


उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मोतीझील क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक प्रद्युमन सिंह तोमर ने समर्थकों के साथ चक्काजाम किया था जिसके चलते सड़क के साथ साथ रेलवे मार्ग भी बाधित हुआ था जिसके बाद बहोड़ापुर पुलिस के अलावा एवं जीआरपी थाना पुलिस वस यर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी के विरोध में प्रद्युमन सिंह ने शुक्रवार को प्रदर्शन की घोषणा की थी। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्त्ता राजा मानसिह तोमर चौराहे पर इकठ्ठा होना शुरू हुए पुलिस ने चौराहे को पुलिस छावनी में बदल दिया। प्रद्युमन सिंह के पहुँचते ही कांग्रेस कार्यकर्त्ता रेलवे स्टेशन के तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोका जिसके चलते कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झूमा झटकी हो गई। पुलिस ने चेतावनी देते हुए पीछे हटने के लिए कहा लेकिन जब कांग्रेसी नहीं माने तो पुलिस ने पहले लाठी चलाकर रोका और आंसू गैस के गोले छोड़े. लेकिन फिर भी कांग्रेसी नहीं माने तो पुलिस ने वाटर केनन इस्तेमाल कर पानी की बौछार कर उन्हें खदेड़ दिया और फिर पूर्व विधायक को समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ़्तारी के बाद प्रद्युमन सिंह ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन गरीबों की आवाज को उठाने वालों को दबाना चाहता है लेकिन ये आवाज दबेगी नहीं।

Tags

Next Story