Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

मुरार में पुलिस ने पकड़ी नकली सीमेंट की फैक्ट्री, बड़े ब्रांड के नाम पर बेच रहे थे घटिया माल

मुरार में पुलिस ने पकड़ी नकली सीमेंट की फैक्ट्री, बड़े ब्रांड के नाम पर बेच रहे थे घटिया माल


मुरार में पुलिस ने पकड़ी नकली सीमेंट की फैक्ट्री बड़े ब्रांड के नाम पर बेच रहे थे घटिया माल

ग्वालियर। ग्वालियर में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली सीमेंट बेचने का मामला सामने आया है। मुरार थाना क्षेत्र के जहांगीरपुरी इलाके में कुछ बढम्याश एक गोदाम में नकली सीमेंट तैयार कर बेच रहे थे। पुलिस ने जानकारी मिलने पर छापा मारकर गोदाम को सील कर दिया। एक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है। मौके से बड़ी मात्रा में नकली सीमेंट और पैकिंग मटेरियल बरामद किया है।  


एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया की जानकारी मिली  थी की मुरार थाना क्षेत्र के जहांगीपुरी इलाके में बंद पड़े इंडस्ट्रियल एरिया में एक गोदाम में नकली सीमेंट बनाया जा रहा है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच और मुरार थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर छापे मारे।  जिसमें ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली सीमेंट बेचने की बात सही निकली। बड़ी मात्रा में पैकिंग मटेरियल और नकली सीमेंट जब्त की है।  उन्होंने बताया की यहां म ने यहां छापा मारा तो मौके पर दो गोदाम बने मिले जिनमें 200 से अधिक नकली सीमेंट से भरी बोरियां और 5000 नकली सीमेंट पैक करने का बारदाना भी मिला।  आरोपी जेपी कंपनी के सीमेंट को अल्ट्राटेक की बोरियों में भरकर बेच रहे थे।  पुलिस अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी को सूचना दे रही है ताकि वह अधिकृत शिकायत दर्ज करा सकें।  जिसके बाद मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।  


Related to this topic: