Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

अचलेश्वर महादेव मंदिर की खुली दानपेटियां, रिसीवर रहे उपस्थित

अचलेश्वर महादेव मंदिर की खुली दानपेटियां, रिसीवर रहे उपस्थित


अचलेश्वर महादेव मंदिर की खुली दानपेटियां रिसीवर रहे उपस्थित

ग्वालियर। अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटियां आज कोर्ट द्वारा नियुक्त रिसीवर की मौजूदगी में खोली गई।  पहली पेटी आज दोपहर 12 बजे खोली गई, अन्य पेटियां एक-एक कार खोली जा रही है। सभी पेटियों के खोले जाने के बाद पता चलेगा की कितना रुपया दान में मिला है। 

बता दें की अचलेश्वर मंदिर ट्रस्ट में चल रही गड़बड़ियों के संबंध में पिछले दिनों कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दो रिसीवरों की नियुक्ति की है। कोर्ट ने दोनों रिसीवरों को मंदिर में व्याप्त गड़बड़ियों को दूर कर  ट्रस्ट संचालन के लिए न्याय संगत विधान बनाकर प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है।इसी क्रम में आज रिसीवरों ने दानपेटियों को खोलने का कार्य शुरू किया है। पहली पेटी खोली जा चुकी है अन्य पेटियां रात तक खुल जाएंगी। इस अवसर पर अचलेश्वर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल ने सेवाकार्य में सहयोग किया। इस दौरान शासकीय अधिवक्ता विजय शर्मा ,मुतन्जय गोस्वामी आदि बहुत सारे सेवाधारियों ने सेवाए प्रदान की। 

Related to this topic: