Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

शादी में दूषित खाना खाने से दूल्हा-दुल्हन समेत पूरी बारात बीमार

शादी में दूषित खाना खाने से दूल्हा-दुल्हन समेत पूरी बारात बीमार

खाद्य विभाग ने बेम्बू रेस्टॉरेंट किया सील


शादी में दूषित खाना खाने से दूल्हा-दुल्हन समेत पूरी बारात बीमार

ग्वालियर। बाल भवन के सामने स्थित बैंबू  रेस्टोरेन्ट में बुधवार रात एक वैवाहिक समारोह में दूषित भोजन खाने से दूल्हा-दूल्हन सहित 100 बाराती व घराती बीमार हो गए। उल्टी व दस्त होने की शिकायत के बाद कुछ लोगों को अस्पताल भी भर्ती कराना पड़ा। जबकि कुछ लोग भिण्ड व इटावा में भर्ती हुए। वहीं शिकायत मिलने पर जिलाधीश कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग ने देर रात पीडि़त के कथन लेने के बाद बेंबू रेस्टोरेन्ट को सील कर दिया है।

हालांकि उपचार के बाद सभी की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। मामले को लेकर पूरी रात हलचल मची रही। हालत में सुधार होने के बाद बुधवार सुबह किसी तरह शादी की रस्म निपटाई गई।

एम.के. सिटी निवासी वरुण सिंह कुशवाह की बहन प्रार्थना सिंह की शादी मैनपुरी निवासी संतोष सिंह गौर के बेटे रोहित सिंह से मंगलवार को हुई। विवाह समारोह के लिए वरुण ने बेंबू रेस्टोरेन्ट को बुक किया था। जलपान के बाद द्वार पूजा हुई और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंच गए। वहीं बाराती-घराती जयमाला की रस्म शुरू होने के पूर्व भोजन करने लगे। जयमाला के बाद दूल्हे ने भी जलपान व भोजन किया।  जिसके बाद रात 1 बजे के बाद लोगों को उल्टी व पेट दर्द की शिकायत होने लगी।देखते ही देखते एक साथ 30 से अधिक लोग बीमार पड़ गए और रेस्टोरेन्ट में हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं दूल्हा व पंडित सहित 100 से अधिक लोगों को उल्टी व दस्त की शिकायत होने लगी।

वहीं हालत देखते हुए देर रात आननफानन में सभी को नींबू पानी और ओआरएस पिलाया गया। इतना ही नहीं सुबह 4 बजे दुल्हन सहित अन्य सात लोगों को ग्लोबल अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ा। उधर जो लोग देर रात को खाना खाकर घर निकल गए थे, उन्हें भिण्ड व इटावा में भर्ती होना पड़ा। हालांकि दुल्हन सहित अन्य लोगों की छुट्टी सुबह 10 बजे कर दी गई और जैसे तैसे शादी की रस्म निपटा कर दुल्हन की दोपहर दो बजे विदाई की गई।

300 लोग शामिल हुए - 

शादी में दोनों पक्षों की ओर से 300 लोग शामिल हुए थे। रेस्टोरेन्ट संचालक ने प्रति प्लेट 600 रुपए तय किए थे। इसके लिए दुल्हन का भाई दो लाख रुपए भी जमा कर चुका था। खाद्य विभाग ने बेबू रेस्टोरेंट को किया सील, बीमार लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती शादी में दूषित भोजन खाने से दूल्हा- दुल्हन सहित सौ से ज्यादा बीमार दुल्हन के भाई ने बुधवार की सुबह करीब 100 लोगों के लिए नाश्ता भी बेबू रेस्टोरेन्ट में बुक किया था, लेकिन रात को हुई घटना के बाद सुबह का नाश्ता कैंसिल कर बारातियों को बाजार से मंगाकर कराया गया।

दूषित खाने से हुए बीमार - 

दुल्हन के भाई वरुण का कहना है कि शादी में कुछ लोग ऐसे थे, जिन्होंने खाना नहीं खाया था और सिर्फ पानी पिया था। उसके बाद भी वह बीमार हुए। उन्होंने बताया कि शादी में पहले तो फिल्टर वाला पानी पिलाया और फिर जब पानी खत्म हो गया तो टंकियों का पानी ठंडा करके परोसा गया। जिस कारण से भी सभी लोग बीमार हुए। हालांकि खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना था कि खाने के स्टॉल खुले में लगाए गए थे। इसलिए संभावना है कि पेड़ों पर बैठे पक्षियों या कीड़े के गिरने से भोजन दूषित हुआ होगा।  

कलेक्टर के निर्देश से मचा हड़कंप - 

इधर फूड पॉयजनिंग की घटना सामने आने के बाद भी खाद्य विभाग की ओर से दोपहर तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन मामले की सूचना जैसे ही जिलाधीश कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को लगी तो उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधीश के निर्देश मिलते ही खाद्य विभाग व नगर निगम के अधिकारी रेस्टोरेन्ट पहुंचे और तमाम खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इसके अलावा खाद्य विभाग का एक अन्य दल थाटीपुर स्थित गुप्ता डेयरी पर भी पहुंचा, योंकि रेस्टोरेन्ट में जो डेयरी प्रोडट उपयोग किए गए थे, वह गुप्ता डेयरी से ही आए थे। दल ने रेस्टोरेन्ट से पनीर टिका, दही व पानी का नमूना लिया। इसी तरह गुप्ता डेयरी से दूध, दही व पनीर का नमूना लिया गया। इसी तरह गुलाटी आईस्क्रीम लश्कर से भी नमूने लिए गए।

Related to this topic: