Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट काॅरपोरेशन का वन सिटी वन ऐप राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट काॅरपोरेशन का वन सिटी वन ऐप राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

नई दिल्ली में 6वें स्मार्ट सिटी काॅनक्लेव में मिला अवार्ड, स्मार्ट सिटी CEO ने लिया पुरस्कार

ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट काॅरपोरेशन का वन सिटी वन ऐप राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित
X

ग्वालियर। शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित छटवें स्मार्ट सिटीज काॅनक्लेव एवं अवार्ड समारोह में ग्वालियर स्मार्ट सिटी कारपोरेशन लिमिटेड के वन सिटी वन एप को नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवार्ड ग्वालियर स्मार्ट सिटी कारपोरेशन के सी ई ओ महीप तेजस्वी ने ग्रहण किया।

नई दिल्ली आयोजित इस समारोह में देश भर की स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों का प्रजेन्टेशन दिया। ग्वालियर स्मार्ट सिटी के सी ई ओ महीप तेजस्वी ने भी अपना प्रजेंटेशन दिया।

महीप तेजस्वी ने ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा बनाए गए वन सिटी वन एप के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि किस प्रकार इसएप के माध्यम से शहर के नागरिकों को स्वच्छता, सुरक्षा एवं आवश्यकता एवं आधुनिकता से जोडा गया है तथा इस एक एप के माध्यम से शहर के नागरिक हर उस जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं जो कि उनके लिए आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि वन सिटी वन एप में नये विचारों के समावेश के साथ महिला सुरक्षा, पर्यटन, ब्लड बैंक और जनसुविधाओं को समायोजित करने का अनूठा प्रयास किया गया जिसके लिए ग्वालियर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कॉरपोरेशन को बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड और बीडब्ल्यू स्मार्ट सिटीज द्वारा इंपोरटेन्स आॅफ इनोवेटिव साॅल्यूशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह अवार्ड ग्वालियर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कॉरपोरेशन के सीईओ महीप तेजस्वी द्वारा ग्रहण किया गया।

Updated : 2 Dec 2018 12:47 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top