बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग ने फुटओवर ब्रिज से लटककर लगाई फांसी

बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग ने फुटओवर ब्रिज से लटककर लगाई फांसी
X

ग्वालियर। बिरला नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर शुक्रवार को सुबह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी एक वृद्ध का शव फांसी पर टंगा मिला है। बिरला नगर रेलवे स्टेशन के मास्टर ने शुक्रवार को सुबह जीआरपी को एक वृद्ध के प्लेटफॉर्म पर फांसी लगाने की सूचना दी। पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ अखिलेश भार्गव के साथ मौके पर पहुंची।

वृद्ध ने नायलॉन की रस्सी से पास ही लगे लोहे के एंगल पर फांसी लगाई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि रात 2-3 बजे तक वह प्लेटफॉर्म पर घूम रहा था। आशंका है कि सुबह 4 बजे के आसपास उसने फांसी लगाई है। मृतक के पास एक बैग भी मिला है। इसमें मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त यशवीर सिंह लखीमपुर खीरी उप्र के रूप में हुई। एक पर्ची पर मिले मोबाइल नंबर पर उसकी बेटी से बात हुई। उसने बताया कि उसके पिता किसानी करते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags

Next Story