शासकीय कार्यालयों में हुआ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन
स्वदेश डेस्क | 1 Oct 2020 2:25 PM GMT
X
X
ग्वालियर। हर माह के प्रथम कार्य दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान जन-गण-मन एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गायन के बाद शासकीय काम की शुरूआत की जाती है। इसी कड़ी में एक अक्टूबर को शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन हुआ।
आज सुबह 10.40 बजे संभाग आयुक्त कार्यालय मोतीमहल में संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना, संभागीय उपायुक्त आर पी भारती सहित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रीय गान जन-मन-गण का सामूहिक गायन किया गया।
Updated : 12 Oct 2021 11:23 AM GMT
स्वदेश डेस्क
वेब डेस्क
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire