मेरे पापा भी रेलवे में हैं, मुझे क्यों पकड़ रहे हो

मेरे पापा भी रेलवे में हैं, मुझे क्यों पकड़ रहे हो
X
ट्रेनों को घेरकर रेलवे अधिकारियों ने की चैकिंग, वसूला जुर्माना

ग्वालियर। आप मुझे जानते नहीं हैं। मेरे पापा भी रेलवे में हैं। आप मुझे क्यों पकड़ रहे हो? यह शब्द रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 पर बिना टिकट पकड़े गए एक युवक के थे। युवक अपने दोस्त को रेलवे स्टेशन पर छोडऩे आया था, लेकिन बिना प्लेटफॉर्म टिकट लिए ही स्टेशन के अंदर चला गया। वापस लौटते समय उसे रेलवे स्टॉफ ने पकड़ लिया। युवक खुद को रेलवे अधिकारी का बेटा बता रहा था, लेकिन रेलवे स्टॉफ ने उसकी एक नहीं सुनी और जुर्माना वसूलने के बाद ही छोड़ा।

शुक्रवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन और उसके आसपास मुख्य वाणिज्य प्रबंधक इलाहाबाद एम.एन. ओझा की उपस्थिति में झांसी मंडल के आठ स्टेशनों पर विपिन कुमार सिंह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के दिशा निर्देशन एवं नीरज भटनागर मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान में ग्वालियर, मुरैना, दतिया एवं बिरलानगर स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों की गहनता से जांच की गई। इस अभियान में 79705 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

इस तरह चली चैकिंग

रेलवे स्टेशन पर 20 चैकिंग प्वॉइंट लगाए गए।

झांसी, आगरा, इलाहबाद से भी चैकिंग करने आया रेलवे स्टॉफ।

सिथोली और रायरू पर ट्रेनें रोककर की गई चैकिंग।

134 यात्रियों से वसूला 79705 रुपए जुर्माना।

Tags

Next Story