Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > घर में बंधक बनाकर महिला के साथ दुष्कर्म

घर में बंधक बनाकर महिला के साथ दुष्कर्म

आरोपी पकड़ा, गरीबी रेखा का राशनकार्ड बनाने के बहाने महिला को अपने घर ले गया था आरोपी

घर में बंधक बनाकर महिला के साथ दुष्कर्म
X

ग्वालियर । गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) राशनकार्ड का फार्म जमा करने के बाद पैदल घर लौट रही महिला को रास्ते में कार सवार युवक ने लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया और अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद महिला को आरोपी बीपीएल राशनकार्ड बनवाने का झांसा देकर कार से रॉक्सी पुल तक छोड़ गया। इसके बाद पीडि़ता ने गुरुवार को थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जनकगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला विगत 31 जुलाई को कलेक्ट्रेट में गरीबी रेखा का राशनकार्ड बनवाने के लिए फार्म जमा करने के लिए गई थी। दोपहर के समय फार्म जमा करने के बाद महिला ऑटो से होटल प्रभा के पास महाराज बाड़ा जाने के लिए उतर गई। यहां से महिला पैदल घर की ओर जा रही थी तभी कार से अन्नू करोसिया निवासी चिरवाई नाका आया और महिला को लिफ्ट देने की कहने लगा। जब महिला ने उसके साथ जाने से मना किया तो अन्नू ने स्वयं को नगर निगम का कर्मचारी बताते हुए महिला को महाराज बाड़े पर छोडऩे की बात कही। आरोपी अन्नू करोसिया भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बताया गया है। महिला आरोपी अन्नू की कार में बैठ गई। अन्नू कार को अपने घर झांसी रोड थाना चिरवाई नाके पर ले गया। जहां अन्नू ने महिला को घर में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बताया गया है कि महिला को आरोपी ने गरीबी रेखा का राशनकार्ड बनाने का झांसा भी दिया था। इसके बाद अन्नू करोसिया महिला को कार से रॉक्सी पुल पर छोड़ गया। महिला गुरुवार को थाने पहुंची और आपबीती पुलिस को सुनाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Updated : 3 Aug 2018 1:35 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top