Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

न्यायालय से स्टे मिलने की सेवा नगर में उड़ी अफवाह, लोगों ने बंद की तुड़ाई

न्यायालय से स्टे मिलने की सेवा नगर में उड़ी अफवाह, लोगों ने बंद की तुड़ाई

मदाखलत अमला आज निकालेगा फ्लैग मार्च


न्यायालय से स्टे मिलने की सेवा नगर में उड़ी अफवाह लोगों ने बंद की तुड़ाई

ग्वालियर,न.सं.। शनिवार की शाम को किलगेट से सेवानगर के बीच यह अफवाह उड़ गई कि अब मकानों को तोडऩे की जरुरत नहीं है क्योंकि न्यायालय से स्टे मिल गया है। जबकि न्यायालय से किसी भी प्रकार का कोई भी स्टे नहीं मिला है। स्टे की अफवाह आग की तरह पूरे सेवा नगर में फैल गई और जो लोग पिछले कई दिनों से अपने मकानों को तोड़ रहे थे उन्होंने तुड़ाई बंद कर दी।

यहां बता दे कि सेवा नगर से किलागेट तक रोड के दोनों ओर 244 संपत्तियां चिह्नित की गईं थीं, जो सडक़ की चौड़ाई 40 फीट करने में बाधक बन रही थीं। निगम के अमले ने कुछ दिन पहले इन संपत्तियों पर 6 घंटे का नोटिस चस्पा करने के बाद इन पर लाल निशान लगाए थे। जिसके चलते लोग खुद ही मकान तोड़ रहे थे। लेकिन शनिवार को स्टे की अफवाह से लोगों ने तुड़ाई बंद कर दी। बताया जा रहा है कि रविवार को नगर निगम का मदाखलत अमला फ्लैग मार्च निकालेगा। इस दौरान जो मकान टूटे नहीं पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। 

इसके बाद लोगों को तीन दिन का समय दिया गया था। जिसके चलते देर रात तक लोग तुड़ाई करते रहे। वहीं इस मार्ग पर पड़े मलबे को हटाने के लिए रात को नगर निगम ने अपने वाहनों को खड़ा किया है। ताकि इस मार्ग से मलबा हट जाए। सेवा नगर में शनिवार की शाम अफवाह उड़ गई कि नगर निगम द्वारा की जा रही तोडफ़ोड़ की कार्रवाई पर न्यायालय से स्टे मिल गया है। यह अफवाह उड़ते ही जो लोग स्वयं अपने मकान तोड़ रहे थे, उन्होंने काम रोक दिया। सेवा नगर में काम रुकते ही किला गेट से हजीरा के बीच जिन संपत्तियों पर लाल निशान लगाए गए थे, उन्होंने भी तोडफ़ोड़ बंद कर दी। निगम अधिकारियों को देर शाम इस मामले की सूचना मिली। ऐसे में अब रविवार को मदाखलत अमले के साथ सेवा नगर से किला गेट और हजीरा तक मार्च किया जाएगा।

सेवा नगर से लोहा मंडी और किला गेट चौराहा तक कुल 244 संपत्तियों को सडक़ चौड़ीकरण के चलते तोडऩे के लिए नगर निगम ने नोटिस जारी किए थे। किला गेट पर तोडफ़ोड़ के बाद जब सेवा नगर में कार्रवाई की बारी आई, तो विधायक डा. सतीश सिकरवार के दखल के चलते लोगों को दो दिन स्वयं ही अपने मकान तोडऩे की मोहलत दी गई थी। तब से लोग स्वयं ही अपने मकान तोडऩे में लगे हुए थे। कई लोगों ने लगाए गए निशान तक तोडफ़ोड़ करने के बाद इसे नए सिरे से बनाना भी शुरू कर दिया था। शनिवार को अचानक ही सेवा नगर में कुछ दुकानदारों के बीच अफवाह फैल गई कि न्यायालय ने इस तोडफ़ोड़ को रोकने के लिए स्टे दे दिया है। जैसे ही यह अफवाह फैली वैसे ही कुछ लोगों ने राहत की सांस ली और तोडफ़ोड़ बंद कर दी। सेवा नगर से यह अफवाह हजीरा चौराहे तक पहुंच गई और लोगों ने तोडफ़ोड़ बंद कर दी। इस मामले में निगम अधिकारियों को देर शाम सूचना मिली। क्षेत्रीय अधिकारी राकेश कश्यप का कहना है कि अभी स्टे संबंधी कोई जानकारी हमारे पास नहीं आई है। रविवार को जिला प्रशासन और मदाखलत अमले के साथ सेवा नगर में टीम जाएगी। इस दौरान जिन मकानों पर तोडफ़ोड़ नहीं मिलेगी, वहां निगम का अमला कार्रवाई शुरू करेगा।

Related to this topic: