लोकायुक्त ने संजय भागवानी के घर पर मारा छापा
सोने चांदी के जेवरात और नगदी बरामद, संपत्ति का आंकलन जारी
Swadesh Digital | 2 Aug 2019 9:30 AM GMT
X
X
ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्वलियर के भू अखिलेख कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी के निवास पर छापामार कार्रवाई कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी बरामद की है इसके साथ ही चल-अचल संपत्ति का आंकलन किया जा रहा है।
शुक्रवार की सुबह एकाएक द्वारिका नगर स्थित भू अभिलेख कार्यालय के कर्मचारी संजय भागवानी के निवास पर पहुंची लोकायुक्त पुलिस ने यहां डीएसपी धर्मवीर सिंह भदौरिया की अगुआई में छापामार कार्रवाई शुरू की और यहां टीम ने अभी तक 26 हजार की नगदी 300 ग्राम सोना, 400 ग्राम चांदी, दुकानों की रजिस्ट्रियां एवं अन्य संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं जिसके आधार पर कुल संपत्ति का अांकलन किया जा रहा है।
Updated : 2 Aug 2019 9:30 AM GMT
Swadesh Digital
स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire