खेल-खेल में बालिका के गले में कसा दुपट्टा, दम घुटने से मौत

खेल-खेल में बालिका के गले में कसा दुपट्टा, दम घुटने से मौत
X
मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुटी पुलिस

ग्वालियर/स्वदेश वेब डेस्क। गले में दुपट्टा डालकर खेल रही नादान बच्ची की गले में अचानक दुपट्टा कसने से दम घूटने से मौत हो गई। जब घर में मौजूद दादी कमरे में पहुंची, तब उसे नातिन के साथ घटित हादसे के बारे में पता चला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद शव विच्छेदन गृह भेज दिया है।

पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी लोको पर रहने वाली सीमा बाथम की 11 वर्षीय बेटी राधिका कक्षा छठवीं की छात्रा थी। शाम के समय राधिका की मां सीमा अपनी बहन के ब्यूटी पार्लर चली गई, घर पर राधिका और उसकी छोटी बहन खुशबू 8 वर्ष, भाई धु्रव 6 वर्ष तथा दादी थीं। चार बजे के करीब राधिका ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में खेल रही थी। जबकि छोटे-भाई बहन अपनी दादी के पास नीचे कमरे में थे। दादी जब उपरी मंजिल पर पहुंंची तो उसके होश उड़ गए। राधिका का शव फंदे पर लटका हुआ था, राधिका गले में दुपट्टा डालकर झूलने का खेल रही थी। तभी उसके गले में अचानक दुपट्टा कस गया और उसकी दम घुटने से मौत हो गई। बताया गया है कि राधिका दरवाजे के ऊपर लगी रॉड पर दुपट्टा डालकर हर रोज इसी तरह खेलती थी। राधिका के साथ हुए हादसे की सूचना दादी ने तत्काल उसकी मां सीमा को दी। बिटिया के साथ हुई घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मुआयना करने के बाद शव उतारकर विच्छेदन गृह भेज दिया। राधिका की मौत किन परिस्थितियों में हुई इस संबंध में पुलिस फिलहाल कुछ ज्यादा नहीं बता सकी। पुलिस का कहना है कि राधिका के मौत के कारणों की जांच-पड़ताल की जा रही है।

इनका कहना है

राधिका के गले में दुपट्टे का फंदा कस जाने से उसकी मौत होना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता लग सकेगा।

संजू कामले

पड़ाव थाना प्रभारी

अक्सर कमरे में खेलती रहती थी राधिका

राधिका के बारे में बताया गया है कि वह अक्सर ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में ही खेलती रहती थी। शाम को भी राधिका ऊपर थी, जबकि दादी और छोटे बहन-भाई नीचे थे, जिससे उनको एकाएक पता ही नहीं चल सका कि राधिका के गले में दुपट्टा कस गया है। इसी तरह की एक घटना विगत् दिनों ग्वालियर थाने के पास छात्र के साथ भी घटित हुई थी। इस हादसे में भी छात्र की रस्सी से गले में फंदा लगने से मौत हो गई थी।

Tags

Next Story