जेसीआई की आर टू आर मीट का आयोजन

जेसीआई की आर टू आर मीट का आयोजन
X
जेसीआई ग्वालियर मेट्रो द्वारा रविवार को एक निजी होटल में आर टू आर (रिव्यू टू रीएक्ट मीट) का आयोजन किया गया।

ग्वालियर | जेसीआई ग्वालियर मेट्रो द्वारा रविवार को एक निजी होटल में आर टू आर (रिव्यू टू रीएक्ट मीट) का आयोजन किया गया। इस मीट में मण्डल छह के समस्त अध्यक्षों द्वारा अपने द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। जेसीआई मृगनयनी की ममता कटारे एवं जेसीआई मेट्रो के अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा आदि ने अपने द्वारा किए गए विशिष्ट कार्यों का संक्षिप्त रूप से विवरण दिया। इस अवसर पर जेसीआई मेट्रो के संस्थापक अनुपम तिवारी, जेसीआई मण्डल छह की अध्यक्ष अंजली बत्रा, जेसीआई सुरभि की अध्यक्ष मनी अग्रवाल, जेसीआई संकल्प शक्ति, जेसीआई अपनत्व, जेसीआई ग्लोबल और जेसीआई प्रदर्शनी आदि संगठन उपस्थित थे।


Next Story