इंदौर नगर निगम की पहल

X
By - Swadesh Digital |6 July 2018 12:08 PM IST
Reading Time: स्वच्छता के मामले में प्रथम स्थान पर आने वाले इंदौर नगर निगम अब एक नया प्रयोग करने जा रहा है।
नगर निगम खुद अपने पेट्रोल पम्प खोलेगा
ग्वालियर | स्वच्छता के मामले में प्रथम स्थान पर आने वाले इंदौर नगर निगम अब एक नया प्रयोग करने जा रहा है। वह अपने वाहनों के लिए खुद के पेट्रोल पम्प खोलने जा रहा है। इन पेट्रोल पम्पों के खुलने के बाद निगम के वाहनों को ईंधन के लिए दूसरे पेट्रोल पम्पों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।। इंदौर नगर निगम ने महानगर में पांच अलग-अलग स्थानों पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से अनुबंध कर अपने पेट्रोल पम्प खोलने की तैयारी कर ली है। यह योजना इंदौर नगर निगम के आयुक्त आशीष सिंह के द्वारा तैयार की गई है। इन पेट्रोल पम्पों को खोलने की स्वीकृति भी मिल चुकी है।
Next Story
