अटल जी को श्रद्धांजलि देने हाईकोर्ट ने घोषित की छुट्टी

अटल जी को श्रद्धांजलि देने हाईकोर्ट ने घोषित की छुट्टी
X

ग्वालियर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद आज जहाँ मध्यप्रदेश सरकार ने सभी शासकीय और अर्धशासकीय कार्यालयों और स्कूल कॉलेजों में अवकाश घोषित किया है वहीं मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने भी आज अवकाश की घोषणा की है। अटल जी के निधन के बाद हाईकोर्ट की मुख्य बेंच जबलपुर में फुलकोर्ट मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें अवकाश की घोषणा की गई. अवकाश की घोषणा के तहत ग्वालियर सहित प्रदेश की सभी हाईकोर्ट सहित उसकी सबऑर्डिनेट कोर्ट में आज अवकाश रहेगा।

Next Story