Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

ग्वालियर में सभापति और महापौर ने जारी किए हेल्पलाइन नंनंबर, तय समय में समाधान

ग्वालियर में सभापति और महापौर ने जारी किए हेल्पलाइन नंनंबर, तय समय में समाधान


ग्वालियर में सभापति और महापौर ने जारी किए हेल्पलाइन नंनंबर तय समय में समाधान

ग्वालियर,न.सं.। परिषद के सभापति मनोज तोमर व महापौर शोभा सिकरवार ने आम नागरिकों की सीवर, सफाई, पेयजल, विद्युत इत्यादि संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं आमजनों की सुविधा के लिए सभापति व महापौर हेल्प लाइन प्रांरभ की है। समस्याओं के टाइमलाइन में समाधान करने के लिए इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। सभापति मनोज तोमर ने बताया कि सभापति हेल्प लाइन के दूरभाष नम्बर 0751-2646609 पर शहर के नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। समस्त शिकायतों का निराकरण संबंधित अधिकारियों द्वारा शीघ्र कराया जाएगा। महापौर हेल्प लाइन का नम्बर 18002338138 रहेगा। इस नम्बर पर आम नागरिक चैबीस घंटे सातों दिन अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। महापौर हेल्प लाइन पर दर्ज होने वाली शिकायतों की मॉनीटरिंग वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी तथा निराकरण निर्धारित समय सीमा में किया जाएगा।      

Related to this topic: