थाने के पीछे शासकीय आवासों के चटकाए ताले

थाने के पीछे शासकीय आवासों के चटकाए ताले
X
चालक और आरक्षक के घर से हजारों का माल चोरी

ग्वालियर। रात भर रतजगा कर दूसरों के घरों की सुरक्षा करने वाले पुलिस कर्मियों के घरों में ही चोरों ने सेंधमारी कर दी। चोर थाने के पीछे स्थित शासकीय क्वाटरों के ताले चटकाकर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी सहित एक लाख से ज्यादा का माल चोरी करके फरार हो गए। चोरी का पता सुबह चलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तिघरा थाने के पास शासकीय क्वाटरों में आरक्षक मनोज सिंह तोमर और एफआरवी चालक आनंद सिकरवार रहते हैं। बीती रात मनोज थाने में पहरा दे रहा था, जबकि आनंद एफआरवी पर तैनात था। आरक्षक और आनंद के क्वाटरों में ताले लगे हुए थे। चोरों ने देर रात दोनों के क्वाटरों में सेंधमारी कर दी। चोर मनोज के क्वाटर से पांच हजार रुपए से ज्यादा की नगदी, सोने की अंगूठी, गैस सिलेण्डर, इंडेन का कुकर, प्रेस और आनंद के क्वाटर से साढ़े चार हजार रुपए व पंखा सहित हजारों रुपए की चोरी करके ले गए। चोरी का पता बुधवार को सुबह उस समय चला, जब मनोज अपने क्वाटर पर पहुंंचा। थाने के पीछे स्थित क्वाटरों में चोरी का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Tags

Next Story