Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

शिकायतों के समाधान में ग्वालियर नगर निगम हुआ प्रदेश में सबसे पीछे

शिकायतों के समाधान में ग्वालियर नगर निगम हुआ प्रदेश में सबसे पीछे


शिकायतों के समाधान में ग्वालियर नगर निगम हुआ प्रदेश में सबसे पीछे

ग्वालियर,न.सं.। स्वच्छ सर्वेक्षण की रैकिंग में पिछडऩे के बाद नगर निगम ग्वालियर सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग में भी पिछड़ गया है। प्रदेश की 16 नगर पालिक निगम में ग्वालियर 16वें स्थान पर है। बुरहानपुर एक बार फिर से टॉप पर आ गया है। हालांकि देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर 8, जबलपुर 9 और भोपाल 14वें नंबर पर रहा। यह पहली बार हुआ है, जब ग्वालियर अंतिम पंक्ति में है।

16 नगर पालिक निगम को रेटिंग ए मिला है। सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग में पिछले माह की सूची में ग्वालियर के पास 4527 शिकायतें आई थीं। इनका समय पर निराकरण नहीं हो सका है। इससे 80.71 प्रतिशत वेटेज स्कोर रहा है।

इनका कहना है

सीएम हेल्पलाइन को प्राथमिकता से लेंगे

रैंकिंग में पीछे आने के कारणों पर विचार किया जा रहा है। इसमें जो भी लापरवाही बरतेगा।उसके खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा। अगली सीएम हेल्पलाइन में सुधार देखने को मिलेगा।

-किशोर कन्याल

आयुक्त नगर निगम

Related to this topic: