Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > टीवी स्टार करन मेहरा और नैना छावड़ा मेले में करेंगे शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी, देखें लिस्ट

टीवी स्टार करन मेहरा और नैना छावड़ा मेले में करेंगे शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी, देखें लिस्ट

मेला में 48 दिन रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

टीवी स्टार करन मेहरा और नैना छावड़ा मेले में करेंगे शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी, देखें लिस्ट
X

ग्वालियर, न.सं. ग्वालियर व्यापार मेला में इस बार भी एक से बढक़र एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होने जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में टॉलीवुड, बॉलीवुड कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन मेला कला रंगमंच पर करेंगे। बाल कलाकारों के कार्यक्रम दोपहर के समय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सायं सात बजे से होंगे।

29 दिसम्बर से 14 फरवरी तक होने वाले कार्यक्रम, भजन संध्या से होगी शुरुआत

व्यापार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ कल 29 दिसंबर भजन संध्या के साथ होगा। जिसमें भजन गायक राकेश जैन एवं अंकिता कैलसिया प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का आयोजन शाम 7.30 बजे से होगा। इसके साथ ही मेले में बच्चो के लिए पतंग प्रतियोगिता, बाल महोत्सव आदि कई कार्यक्रम होंगे।

यह होंगे कार्यक्रम :-

1 जनवरी : वॉइस ऑफ़ चम्बल

2 जनवरी : गजल नाईट का आयोजन किया जायेगा जिसमे भूपेंद्र मौर्य एवं अब्दुल सलीम खान गजलों की प्रस्तुति देंगे।

3 जनवरी : तापसी सारंगी का का गायन एवं ए के एस नाट्यकला संसथान द्वारा बुंदेली लोकनृत्य राई की प्रस्तुति दी जाएगी।

4 जनवरी : संदीप तिवारी, जानवी अग्रवाल, शीना वाजपेयी, सौम्य मिश्रा, किंजल सरकार कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देंगे।

5 जनवरी : म्यूजिकल नाईट का आयोजन किया जायेगा जिसमे द म्यूजिकल ग्रुप एवं सिंगर ज्योतिबाला के मधुर गीतों की प्रस्तुतियाँ होंगी।

6 जनवरी : राजस्थानी लोकनृत्य आयोजन।

7 जनवरी : सुरसंगम में निशिकांत मोघे की प्रस्तुति।

8 जनवरी : वीर बुंदेला हरदौल एवं साधु एवं सुंदरी नाटक का मंचन किया जायेगा।

9 जनवरी : भक्तिगीतों का आयोजन।

10 जनवरी : वुमन थियेटर क्लब की ओर से बड़ी जीजी, आर्ट गाइस की ओर से चाचा टाइम एवं मास्क मजिक द्वारा गज फुट इंच नाटक का मंचन किया जायेगा।

11 जनवरी : सक्षम संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चो की प्रस्तुति।

12 जनवरी : टेलेंट ऑफ़ इंडिया का आयोजन इसमें करन मेहरा एवं नैना छाबड़ा की प्रस्तुतिया।

13 जनवरी : गीतांजलि श्रीवास्तव द्वारा भरतनाट्यम नृत्य एवं राष्ट्रीय बाल संस्कार द्वारा सामूहिक गीत।

14 जनवरी : पतंग प्रतियोगिता एवं सिंधी समाज द्वारा गीत संगीत नाटक का आयोजन।

15 जनवरी : गीता उमड़ेकर पुणे का शास्त्रीय गायन एवं प्रमोद बापट सितार वादन।

16 जनवरी : डांस एवं मुंबई के रॉक बैंड की प्रस्तुति।

17 जनवरी : दीपदान नाटक , मोनिया द ग्रेट एवं कफ़न नाटक का मंचन।

18 जनवरी : अखिल भारतीय मुशायरा।

19 जनवरी : जॉइंट्स ग्रुप ऑफ़ ग्वालियर की म्यूजिकल नाईट।

21 जनवरी : संगीत तराना में तराना ग्रुप की परफर्मेंस।

22 जनवरी : डॉ तरुणा सिंह द्वारा कत्थक नृत्य, दीप्ती रोटरी द्वारा ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति।

23 जनवरी : एक शाम उम्मीद के नाम का आयोजन।

24 जनवरी : न्यनेश्वरी फिल्म्स द्वारा महाराष्ट्र लोकनृत्य का आयोजन।

25 जनवरी : डेडिकेटेड एक्ट ऑन सेव इन्वायरमेंट मोहसिन बेग की प्रस्तुति।

26 जनवरी : स्टार नाईट में ममता शर्मा की परफर्मेंस।

27 जनवरी : फ्रेंड म्यूजिकल ग्रुप एवं रमन शिक्षा समिति का संगीत कार्यक्रम।

28 जनवरी : संगीत संध्या का आयोजन।

29 जनवरी : गजल नाईट का आयोजन।

30 जनवरी :सूफी मूवी डांस, कत्थक नृत्य का आयोजन।

31 जनवरी : कथा एक कंस की, नशा नशे की नसेनी हैं नाटक का मंचन।

1 फरवरी : अखिल भारतीय कवि सम्मलेन का आयोजन।

3 फरवरी : ग्वालियर घराना की प्रस्तुति।

4 फरवरी : बॉलीवुड नाईट की प्रस्तुति।

5 फरवरी : भजन संध्या।

6 फरवरी : बाल नृत्य एवं बुद्ध महानाट्य अंगुलिमाल की प्रस्तुति।

7 फरवरी : एक शाम बेटियों के नाम- बेटी है तो कल हैं।

8 फरवरी : सुर सरिता एवं सुगम संगीत का आयोजन।

9 फरवरी :डॉक्टर्स द्वारा गीत संध्या का आयोजन।

10 फरवरी : बेबी डॉल जयेश कुमार एवं स्वाति देशपांडे आदि की कत्थक नृत्य की प्रस्तुति।

11 फरवरी : सूफी संगीत माला एवं संगीत माला।

12 फरवरी : कवि सम्मलेन का आयोजन।

13 फरवरी : मुशायरा का आयोजन।

14 फरवरी : म्यूजिकल नाईट का आयोजन।


Updated : 29 Dec 2019 1:16 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top