उच्च न्यायालय ने रैंप की जगह सीढियां देख लगाई फटकार

उच्च न्यायालय ने रैंप की जगह सीढियां देख लगाई फटकार
X

ग्वालियर/स्वदेश वेब डेस्क। मप्र उच्च न्यायालय के आदेश पर शहर में तलघरों में पार्किंग की जगह व्यावसायिक गतिविधियां करने पर ऐसे तलघरों की तुड़ाई के आदेश हैं।इसपर निगम अधिकारियों ने कुछ स्थानों पर तलघरों में तोडफोड़ की रिपोर्ट जब न्यायालय में पेश की तो ग्वालियर पूर्व के एक मामले में उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगा दी।पालन रिपोर्ट पेश करने के दौरान तुड़ाई के फोटोग्राफ भी पेश किए गए थे। जिसमें से एक फोटो में रैंप की जगह सीढिय़ां दिखाई दी तो न्यायमूर्ति ने कहा कि यहां सीढियां हैं,ऐसे में तलघर में पार्किंग कैसे हो पाएगी। न्यायमूर्ति के कड़े रवैए पर अधिकारी दाएं बाएं देखने लगे।पता लगा है कि ग्वालियर दक्षिण में 11 और पूर्व में भी एक दर्जन तलघरोंं में की गई तुड़ाई की पालन रिपोर्ट पेश की गई है। जिससे न्यायालय ने नाखुशी जाहिर करते हुए पूछा है कि इनकी भवनों की भवन अनुज्ञा की जानकारी लेकर आएं।

Tags

Next Story