Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर बदमाशों का हमला, तोडफ़ोड़, ढाई लाख लूटे

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर बदमाशों का हमला, तोडफ़ोड़, ढाई लाख लूटे

महिलाओं को भी नहीं छोड़ा, फ्रिज, एलसीडी व अन्य सामान किया तहस-नहस


इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर बदमाशों का हमला तोडफ़ोड़ ढाई लाख लूटे


ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल से आए हमलावरों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम पर अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने शोरूम में लाठी डंडों से जमकर तोडफ़ोड़ कर दी, जो भी सामने आया उसके साथ मारपीट की और ढाई लाख रुपए लूट कर मौके से फरार हो गए। तोडफ़ोड़, मारपीट और लूटपाट करने की वजह का पता नहीं लग सका है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मोतीझील होटल आदित्य पैलेस के पास ज्योति कुढ़ेले का सांई इन्टरप्राइजेज के नाम से इलेक्ट्रॉनिक सामान का शोरूम है। शुक्रवार शाम के समय शोरूम पर ज्योति उसके चाचा संतोष खटीक, दिनेश खटीक और उनकी मां रामबाई बैठीं हुई थीं। तभी मोटर साइकिल पर तीन हमलावर आए और आते ही संतोष की मारपीट करने लगे। संतोष और उसके छोटे भाई दिनेश ने मारपीट करने से उन्हें रोका तो हमलावरों ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। बताया गया है कि आधा दर्जन से ज्यादा मोटर साइकिलों पर 15-20 हमलावर हाथों में लाठी, डंडे, चाकू और कट्टे लेकर आ गए। हमलावरों ने शोरूम में घुसते ही तोडफ़ोड़, मारपीट करना शुरू कर दी। हमलावरों ने शोरूम में जमकर तोडफ़ोड़ और दोनों भाइयों की मारपीट कर दी। संतोष व दिनेश को बचाने के लिए उनकी मां रामबाई और भतीजी ज्योति आगे आई तो हमलावरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और उनके साथ भी मारपीट कर दी। हमले में संतोष लहुलुहान हो गया जबकि दिनेश, शोरूम की मालकिन ज्योति, रामबाई सहित अन्य लोग घायल हो गए। सभी हमलावर गल्ले में रखे ढाई लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। मारपीट तोडफ़ोड़ और लूटपाट की वजह के वजह क्या थी फिलहाल पता नहीं लग सकी है। दिनेश का कहना है कि उनकी किसी से कोई बात नहीं हुई। हमलावरों ने अचानक हमला किया, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

100 डायल को देखकर भागे हमलावर

शोरूम में हंगामा, मारपीट और तोडफ़ोड़ करने की सूचना मिलते ही 100 डायल मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही सभी हमलावर अपनी अपनी मोटर साइकिल उठाकर फरार हो गए। पुलिस मौके से एक भी आरोपी को दबोच नहीं सकी।

सीसीटीवी में वारदात कैद

संाई इन्टरप्राइजेज पर हंगामा करते हुए मारपीट और तोडफ़ोड़ करने वालों की करतूत शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हमलावर सीसीटीवी में भागते हुए भी कैद हुए है। दिनेश का कहना है कि पुलिस ने हमारी कोई मदद नहीं की और जांच के बाद लूट का मामला कायम करने की कहकर चलता कर दिया।

आरोपी में एक पुलिस वाले का बेटा भी

दिनेश खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने में हमारे साथ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अन्य लोग भी गए थे। मारपीट करने वालों में गुड्डू यादव की पहचान हुई है। गुड्डू किसी पुलिसवाले का बेटा है, किशन बाथम भी हमला करने वालों में शामिल था। यह जानकारी दिनेश ने दूरभाष पर दी थी।

Related to this topic: