Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > उपचुनाव परिणाम : ग्वालियर में 02 सीटों पर कांग्रेस, 01 पर भाजपा को मिली जीत

उपचुनाव परिणाम : ग्वालियर में 02 सीटों पर कांग्रेस, 01 पर भाजपा को मिली जीत

  • ग्वालियर पूर्व में सतीश सिकरवार जीते, मुन्नालाल हारे
  • डबरा में सुरेश राजे को मिली जीत, मंत्री इमरती देवी की हुई हार
  • ग्वालियर में मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने दर्ज की जीत, सुनील शर्मा हारे

उपचुनाव परिणाम : ग्वालियर में 02 सीटों पर कांग्रेस, 01 पर भाजपा को मिली जीत
X

ग्वालियर। प्रदेश के 28 विधानसभा सीटों पर संपन्न हुए उपचुनाव के अंतिम परिणाम सामने आने लगे है। उपचुनाव के जरिये सत्ता को मजबूत करने उतरी भाजपा ने 19 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीँ उपचुनाव के जरिये सत्ता में वापसी की राह तलाश रही कांग्रेस ने 09 सीटों पर जीत मिली है।

राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाले ग्वालियर संभाग में भाजपा को 09 में से 06 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। वहीँ तीन सीटों पर कांग्रेस ने सेंध लगाते हुए जीत दर्ज की है। ग्वालियर विधानसभा सीट पर सिंधिया समर्थक और भाजपा प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 33 हजार से अधिक मतों से कांग्रेस के सुनील शर्मा को हराया।

दूसरी महत्वपूर्ण डबरा सीट पर सिंधिया समर्थक और भाजपा प्रत्याशी मंत्री इमरती देवी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी और उनके रिश्तेदार सुरेश राजे ने 7 हजार से अधिक मतों से हराया। वहीँ तीसरी हॉट सीट ग्वालियर पूर्व पर अंत तक चली कांटे की टक्कर में कांग्रेस के सतीश सिंह सिकरवार ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार और सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल को हराया।

सीटवार स्थिति -


सीट

बढ़त वाला उम्मीदवार-पार्टी,

पिछड़ा उम्मीदवार-पार्टी

लीड

जीत हार

ग्‍वालियर

प्रद्युम्न सिंह तोमर - भाजपा,

सुनील शर्मा - कांग्रेस

33123

भाजपा

कांग्रेस

ग्‍वालियर पूर्व

डॉ. सतीश सिकरवार- कांग्रेस

मुन्नालाल गोयल (मुन्ना भैया) - भाजपा,

8159

कांग्रेस

भाजपा

डबरा

सुरेश राजे- कांग्रेस

इमरती देवी- भाजपा,

7982

कांग्रेस

भाजपा

भाण्‍डेर

रक्षा संतराम सरौंनियां - भाजपा,

फूलसिंह बरैया-कांग्रेस

161

भाजपा

कांग्रेस

करेरा

प्रागीलाल जाटव - कांग्रेस,

जसमंत जाटव छितरी- भाजपा

26369

कांग्रेस

भाजपा

पोहरी

सुरेश धाकड़ राँठखेडा - भाजपा,

हरी वल्‍लभ शुक्‍ला- कांग्रेस

22766

भाजपा

कांग्रेस

बामोरी

महेन्द्र सिंह सिसौदिया (संजू भैया) भाजपा,

कन्हैयालाल रामेश्वर अग्रवाल- कांग्रेस

53153

भाजपा

कांग्रेस


अशोकनगर

जजपाल सिंह "जज्जी" भाजपा,

आशा दोहरे- कांग्रेस

14630

भाजपा

मुंगावली

ब्रजेन्‍द्र सिंह यादव-भाजपा,

कन्हईराम लोधी-कांग्रेस

21469

भाजपा






Updated : 12 Oct 2021 11:14 AM GMT
Tags:    
NO MORE UPDATES
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top