बच्चे बोले-शिवराज जैसा मामा हो नहीं सकता

बच्चे बोले-शिवराज जैसा मामा हो नहीं सकता
X
मुख्यमंत्री ने एक क्लिक से मेधावी बच्चों के खातों में पहुंचाई लैपटॉप की राशि ग्वालियर-चंबल संभाग के 7,335 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची 18.34 करोड़ की राशि

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन समारोह जबलपुर में जब एक क्लिक के जरिए मेधावी विद्यार्थियों के खाते में लेपटॉप की राशि पहुंचाई तो ग्वालियर व्यापार मेला स्थित फैसिलिटेशन सेंटर में हजारों की संख्या में बैठे विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। खातों में राशि पहुंचने की खबर से बच्चों के चेहरों पर चमक देखते ही बनती थी। इस मौके पर बच्चों ने खुले दिल से कहा कि यह तो सबसे अच्छे मामा हैं जो हमारे भविष्य का ध्यान रख रहे हैं। बच्चों ने कहा कि इन जैसा दूसरा कोई मामा हो ही नहीं सकता।

लैपटॉप की राशि मिलने वालों में अधिकतर वे बच्चे हैं, जिनके अभिभावकों के लिए लैपटॉप खरीदना असंभव था। राशि मिलते ही बच्चों ने कहा कि इस लैपटॉप के उपयोग से हम अपने भविष्य को संवार सकेंगे और दुनियाभर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मेला फैसिलिटेशन में कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री नारायण सिंह कुशवाह उपस्थित थे। अध्यक्षता महापौर विवेक शेजवलकर ने की।

कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती पूजन से हुई। मुख्य अतिथि नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर वर्ग का विशेष ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों को लैपटॉप खरीदने की राशि बांटने से इन बच्चों का भविष्य चमक सकेगा और यह अपने जीवन में ऊचाईयों को छू सकेंगे। स्वागत उद्बोधन संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण रविन्द्र सिंह ने दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा भुजबल सिंह यादव व उपाध्यक्ष शांतिशरण गौतम, जिलाधीश अशोक कुमार वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम वर्मा एवं अपर संचालक लोक शिक्षण डीएस कुशवाह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एसबी ओझा ने एवं आभार जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. आरएन नीखरा ने व्यक्त किया।

7,335 बच्चों के खाते में पहुंची राशि

लैपटॉप प्राप्त करने की राशि में ग्वालियर-चंबल संभाग के 7 हजार 335 मेधावी विद्यार्थी शामिल हैं। इनके खातों में 18 करोड़ 34 लाख रुपए की धनराशि पहुँची है। प्रदेश सरकार द्वारा हर मेधावी विद्यार्थी को 25 हजार रुपए के मान से लैपटॉप की राशि मुहैया कराई गई है। इस योजना के अंतर्गत ग्वालियर जिले के 1508, शिवपुरी के 1618, गुना के 816, अशोकनगर के 551, दतिया के 691, भिण्ड के 580, मुरैना के एक हजार व श्योपुर के 507 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को यह राशि दी गई।

मुख्यमंत्री ने जबलपुर से बच्चों को बोला आई लव यू

जबलपुर में हुए कार्यक्रम में टीवी प्रसारण के माध्यम से मंच पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशभर के बच्चों को आई लव यू बोला। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि तुम अपने मामा से प्यार करते हो। बच्चों ने भी कहा कि हम अपने मामा से बहुत प्यार करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लैपटॉप की राशि का उपयोग लैपटॉप खरीदने में ही करना जिससे दुनियाभर का ज्ञान आपके पास होगा। लैपटॉप पर चेटिंग मत करना और न, ही गेम खेलना। यह चीजें आपके जीवन के लिए बहुत नुकसानदायक हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि आप दिल लगाकर पढ़ाई करो, आपकी पढ़ाई का खर्चा आपका मामा उठाएगा आपकी फीस भरेगा और आपको कॉपी-किताबें खरीदकर देगा।

बच्चें से बातचीत

'मेरे 12वीं में 84.8 प्रतिशत अंक आए हैं। लैपटॉप मिलने से अब मैं और अच्छी पढ़ाई कर सकूंगा। हमारे लिए लेपटॉप खरीदना मुश्किल था। मामा ने हमें लैपटॉप देकर मुझे और मेरे परिवार को खुश कर दिया है। Ó

सचिन त्यागी, भिण्ड

'मेरी भी 12वीं में 84 प्रतिशत से अधिक आए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमारे सबसे अच्छे मामा हैं जो हमारी पढ़ाई का इतना ध्यान रखते हैं। हम भी लैपटॉप से पढ़कर मामा को कुछ बनकर दिखाएंगे।Ó

शिवांगी दीक्षित, मुरैना

'मेरे भी 12वीं 84.8 प्रतिशत अंक आए हैं। लैपटॉप से आगे की पढ़ाई और सरल हो सकेगी। पूरी दुनिया की जानकारी घर बैठे ही मिल जाएगी। मामा ने लैपटॉप देकर बच्चों के लिए आगे बढऩे की राह खोल दी है। Ó

विकास राठौर, मुरैना

'आज लैपटॉप खरीदने की राशि पाकर बेहद खुशी हो रही है। मध्यप्रदेश में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ जिसने हम बच्चों के बारे में इतना सोचा हो। मामा ने हमसे जो-जो प्रतिज्ञाएं ली हैं, हम उनको पूरा करके दिखाएंगे।Ó

स्नेहा जैन, भिण्ड

Tags

Next Story