बारिश का पानी भी नहीं सह पाया 60 लाख का एस्केलेटर

X
By - Swadesh Digital |23 July 2018 10:24 AM IST
Reading Time: ग्वालियर। ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक व दो पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए एस्केलेटर बारिश का पानी भी नहीं सह पा रहे है। शहर में हो रही बारिश से आए दिन एस्केलेटर खराब हो रहे है। जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तकरीबन 60 लाख की लागत से एस्केलेटर बना था, लेकिन बारिश का पानी भी यह नहीं सह सका। रविवार को तेज बारिश से शेड के अंदर पानी बहने लगा। प्लेटफार्म क्रमांक दो पर लगे इस एस्केलेटर के ऊपर लगाई गई चादर बारिश नहीं सह सकी। तेज बारिश का पानी शीट पर भर गया और एस्केलेटर के पास से बहने लगा। कुछ देर के लिए एस्केलेटर को भी बंद करना पड़ा। एस्केलेटर बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Next Story
