जीएसटी ने बढ़ाए राखियों के दाम

जीएसटी ने बढ़ाए राखियों के दाम
X
रक्षाबंधन पर एक करोड़ का कारोबार होने की संभावना

ग्वालियर। अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए हर बहन रक्षाबंधन के दिन का इंतजार करती है। श्रावण मास की पूर्णिमा को यह त्यौहार मनाया जाता है। इस बार यह त्यौहार 26 अगस्त रविवार को मनेगा। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में अच्छी-खासी चहल-पहल है और बहनें अपने भाइयों के लिए आकर्षक राखियां खरीद रही हैं। जीएसटी लागू होने के बाद से राखियों के दाम 12 से 18 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। मान लीजिए कि जो राखी पहले 100 रुपए में मिलती थी वही राखी खरीदने के के लिए बहनों को अब 12 से 18 रुपए अधिक देना होंगे। बाजार में राखियों की कीमत पांच रुपए से लेकर 150 रुपए तक है। रक्षाबंधन पर इस बार शहर में एक करोड़ रुपए का कारोबार होने की संभावना है।

वीर नाम की राखी बनी आकर्षण का केन्द्र

बाजार में हर वर्ग के लिए राखी उपलब्ध हैं। बच्चों की बात करें तो इनके लिए छोटा भीम, डोरीमोन, बेनटेन, मोटू पतलू, बाहुबली एवं कार्टून चित्रों की राखियां बेहद पसंद की जा रही हैं। भाइयों के लिए बहनें ब्रो, ब्रर्दर और वीर नाम की राखी पसंद कर रही हैं। इसी के साथ खुशबू, रूद्राक्ष और बूंदों वाली राखियां भी हैं।

बाजारों में बढ़ी खरीदारों की भीड़

रक्षाबंधन का त्यौहार जैसे-जैसे पास में आता जा रहा है वैसे-वैसे बाजार में महिलाओं की चहल-पहल बढ़ती जा रही है। बाजार में राखियों के साथ अन्य सामानों की भी खूब खरीदारी हो रही है। दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सुभाष मार्केट और टोपी बाजार में तो कदम रखने तक की जगह नहीं है।

इनका कहना है

'बाजार में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए राखियां आई हैं। जीएसटी के कारण राखियां बाजार में महंगी हैं।Ó

अमित कुमार

राखी विक्रेता

Tags

Next Story