Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

पिता की मौत के बाद चाचा ने संपत्ति पर किया कब्जा, परेशान युवती फंदे पर झूली

पिता की मौत के बाद चाचा ने संपत्ति पर किया कब्जा, परेशान युवती फंदे पर झूली


पिता की मौत के बाद चाचा ने संपत्ति पर किया कब्जा परेशान युवती फंदे पर झूली

ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर थाना क्षेत्र में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का शव आंगन में पेड़ पर लटका मिला। सम्पति बटवारे में चल रहे विवाद और चाचा द्वारा प्रताडि़त करने से परेशन होकर युवती द्वारा फांसी लगाना बताया जा रहा है। परिजनों ने शव रखकर चक्कजाम कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव विच्छेदन गृह भेज विवेचना प्रारंभ कर दी है।

चूड़ी मार्केट तिवारी कॉम्पलेक्स निवासी मनीषा पुत्री मुरारीलाल तिवारी 30 वर्ष ने शाम के समय अपने घर के आगंन में लगे आम के पेड़ से लटककर जान दे दी। मनीषा का शव फांसी पर लटका मिला। परिजनों को जब तक फांसी का पता चला देर हो चुकी थी। बताया गया है कि मनीषा की मां से अपने देवर से सम्पति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के कारण ही मनीषा काफी परेशान थी। फांसी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करनक के बाद शव विच्छेदन गृह भेज दिया। परिजन शव लेकर हजीरा चौराहा पर आ गए और शव रखकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के परिजनों ने चाचा जगदीश तिवारी द्वारा सम्पत्ति विवाद के चलते प्रताडि़त करने का आरोप लगा रहे थे। परिजनों की मांग को मानते हुए पुलिस ने जगदीश के खिलाफ धारा 306 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

जगदीश ने भाभी पर एक कट्टा आटा चोरी का कराया था प्रकरण

पुलिस का कहना है कि न्यायालय के निदेश पर जगदीश ने मनीषा की मां के खिलाफ पांच माह पहले एक कट्टा आटा चोरी करने का प्रकरण पंजीबद्व कराया था।

मृतका के परिजनों की शिकायत पर जगदीश तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों परिवारों में सम्पति को लेकर विवाद चल रहा है।

दीपक यादव

उपनगर ग्वालियर थाना प्रभारी


Related to this topic: