Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

भाई को जान से मारने की धमकी देकर छात्रा का किया अपरहण, पुलिस ने छापा मारकर छुड़ाया

भाई को जान से मारने की धमकी देकर छात्रा का किया अपरहण, पुलिस ने छापा मारकर छुड़ाया


भाई को जान से मारने की धमकी देकर छात्रा का किया अपरहण पुलिस ने छापा मारकर छुड़ाया

ग्वालियर।  दो बदमाशों ने एक छात्रा को उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देकर अपहरण कर लिया। बदमाशों को पता चला कि पुलिस उनके पीछे लग गई तो वह छात्रा को छोडक़र भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरेापियों की तलाश शुरू कर दी है। 

ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के जिगसौली निवासी 20 वर्षीय छात्रा तीन नंवबर को लापता हो गई थी। छात्रा के लापता होने का पता चलते ही पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू की तो तीन दिन बाद छात्रा माधौगंज इलाके में मिल गई। छात्रा से पूछताछ में पता चला कि उसका अपहरण मनीष राजपूत, कल्लू राजपूत तथा रामू किरार ने भाई को जान से मारने की धमकी देकर किया था। आरोपितों ने दो दिन उसे जमाहर और माधौगंज इलाके में बंधक बनाकर रखा था और मनीष से उसकी शादी कराने को कहा था। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

इस संबंध में सीएसपी रवि भदौरिया का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित फरार हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Related to this topic: