घायल अभिभाषकों को देखने अस्पताल पहुंचीं मंत्री माया सिंह

X
By - Swadesh Digital |29 Jun 2018 4:29 PM IST
Reading Time: प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने गुरुवार को अपोलो अस्पताल पहुंचकर घायल अभिभाषकों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
ग्वालियर | प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने गुरुवार को अपोलो अस्पताल पहुंचकर घायल अभिभाषकों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्रीमती माया सिंह ने तीनों अभिभाषकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। उल्लेखनीय है कि विगत 26 जून को भोपाल से ग्वालियर लौटते समय मालथौन के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा अभिभाषकों के साथ मारपीट की घटना में घायल हुए अभिभाषकों का ग्वालियर के अपोलो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने अपोलो हॉस्पिटल के चिकित्सकों से भी चर्चा कर घायल अभिभाषकों का बेहतर उपचार करने को कहा। उन्होंने अभिभावकों के परिजनों को बताया कि प्रदेश के गृह मंत्री से भी चर्चा की गई है। घटना के अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story
