Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > नागरिकता कानून के समर्थन में 11 को जनजागरण मंच के नेतृत्व में निकलेगी विशाल रैली

नागरिकता कानून के समर्थन में 11 को जनजागरण मंच के नेतृत्व में निकलेगी विशाल रैली

नागरिकता कानून के समर्थन में 11 को जनजागरण मंच के नेतृत्व में निकलेगी विशाल रैली
X

ग्वालियर/वेब डेस्क। केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संसोधन कानून बनाने के बाद से देश भर में विपक्षी पार्टियों ने विरोध करने के एलान के बाद से जगह - जगह हुई हिंसा के बीच भाजपा ने कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी पर लोगो को गुमराह करने का आरोप लगाया है. भाजपा द्वारा इस कानून के बारे में लोगो तक सही बात पहुंचे इसलिए पार्टी द्वारा देशभर के सभी जिला मुख्यालयों और संसदीय क्षेत्रों में जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा की. इसके साथ ही देशभर में बहुत से ऐसे समूह और संगठन है जो इस कानून का समर्थन करते है इसी कड़ी में ग्वालियर के एक समूह "जनजागरण मंच" द्वारा नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में 11 जनवरी शनिवार को ग्वालियर शहर मे विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली ग्वालियर यंग मेंस क्लब अचलेश्वर मंदिर से दोपहर दो बजे शुरू होगी। इस रैली का उद्देश्य नागरिकता कानून के बारे में लोगो सही जानकारी देने के साथ - साथ इस कानून पर केंद्र सरकार को समर्थन देने का है।

Updated : 8 Jan 2020 2:15 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top