ग्वालियर,न.सं.। शहर के एक सेनेटरी हाउस छत पर बने सेनेटरी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई देखते देखते आग की लपटों में गोदाम में रखा सेनेटरी का लाखों का माल जलकर राख हो गया। वही आग लगने की सूचना दुकानदार ने तत्काल दमकल अमले को दी। सूचना मिलने पर दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाडिय़ों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। उधर मौके पर पहुंचे विधायक सतीश सिकरवार को देख व्यापारियों ने नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरु कर दिए।
जानकारी के अनुसार जिंसी नाला नंबर दो पर स्थित गुब्बारा फाटक के पास रहने वाले दीपक जैन के सेनेटरी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। वही गोदाम में रखा सेनेटरी के प्लास्टिक के पाइप, टंकी और अन्य सामान जलकर राख हो गया। बता दें कि दीपक जैन का 4 मंजिला मकान है जिसमें फस्र्ट फ्लोर पर उनकी जैन सैनिटरी हाउस के नाम से दुकान है और दूसरी मंजिल पर उनका पूरा परिवार रहते हैं वहीं तीसरी और चौथी मंजिल पर उन्होंने सेनेटरी का गोदाम बनाया हुआ था जिसमें सेनेटरी का लाखों का माल भरा हुआ था। वही आग लगते ही पूरा परिवार घर से सुरक्षित बाहर निकल आया और तत्काल इसकी सूचना दमकल को दी। सूचना लगता ही दमकल की 14 गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर 1 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन पानी शॉट होने कारण आग एक बार फिर भडक़ उठी क्योंकि गोदाम में प्लास्टिक का समान पिघल कर फिर जलने लगा इसके बाद दमकल की गाडिय़ां और मौके पर जा पहुंची जहा फिर से भडक़ी हुई आग को बुझा दिया गया फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है दुकानदार का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से नहीं किसी के द्वारा चलाए गए पटाखे की चिंगारी गोदाम में जा पहुंची जिसके कारण यह आग लगी है।
3 बजे कुछ नहीं था गोदाम में
दुकानदार दीपक जैन की पत्नी मंजू जैन का कहना है कि किसी पटाखे की चिंगारी गोदाम में पहुंच गई थी जिसके कारण ही आग लगी है क्योंकि दोपहर को 3 बजे वह गोदाम में किसी काम से गई थी उस वक्त वहां ऐसा कुछ भी नहीं था जिसके कारण आग लगी हो।
गाड़ी में पानी खत्म हुआ तो लगे मुर्दाबाद के नारे
सूचना मिलने दमकल की 4 गाडिय़ां मौके पर पहुंची थी और आग पर काबू पा लिया था। लेकिन पानी की खत्म होने कारण आग एक बार फिर भडक़ गई थी। जिस पर वहां मौजूद व्यापारियों ने नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाए।
महापौर और विधायक डा.सिकरवार मौके पर पहुंचे
अग्निकांड की खबर मिलते ही महापौर डा.शोभा सिकरवार और विधायक डा.सतीश सिकरवार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ दुकान संचालक दीपक जैन को डांडस बंधाया और कहा कि हुई हानि की क्षतिपूर्ति कराएंगे । चिंता नहीं करना है। मैं आपके साथ खड़ी हूं।