Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

जीवन की अंतिम सांस तक आपकी सेवा के लिए समर्पित रहूंगी : डॉ. शोभा सिकरवार

जीवन की अंतिम सांस तक आपकी सेवा के लिए समर्पित रहूंगी : डॉ. शोभा सिकरवार


जीवन की अंतिम  सांस तक आपकी सेवा के लिए समर्पित रहूंगी  डॉ शोभा सिकरवार

ग्वालियर,न.सं.। जीवन की आखरी संास तक आपकी सेवा और सम्मान के लिए समर्पित रहूंगी। सर्वहारा वर्ग का सम्मान मेरा परिवार करता आया है और करता रहेगा। आप मुझे पांच साल सेवा करने का अवसर प्रदान करें, ग्वालियर को विकास व प्रगति में प्रदेश में अव्वल बनाएंगें। बदलाव की वयार चल रही है। हर गली मोहल्ले में कांग्रेस ही कांग्रेस नजर आ रही है। हमने 15 साल पार्षद के रूप में जनसेवा की है और अपने क्षेत्र में अनेक विकास कार्य किए है। हम अब आपके सहयोग से 66 वार्डो की तस्वीर बदलना चाहते हैं। यह बात कांग्रेस पार्टी की महापौर पद की उम्मीदवार डॉ.श्रीमती शोभा सिकरवार ने विभिन्न वार्डो में जनसम्पर्क के दौरान आम जनमानस के बीच करते हुये कही।

कांग्रेस महापौर पद की उम्मीदवार डॉ.श्रीमती शोभा सिकरवार ने वार्ड 46 व 47 में घर-घर जाकर मतदाताओं से आर्शीवाद लिया। महिलाओं ने तिलक लगाकर पुष्पहार पहनाकर जोरदार स्वागत कर कांग्रेस को विजयश्री दिलाने का संकल्प दोहराया।

विधायक डॉ.सतीश सिकरवार अस्पताल में भर्ती

मंगलवार दोपहर ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार का अचानक स्वास्थ बिगडऩे के बाद परिवार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है , जिस कारण उनके सभी कार्यक्रम निरस्त किए गए।

Related to this topic: