Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > अवाड़पुरा में नागरिकता कानून पर आम चर्चा, सांसद ने किया लोगो की शंकाओ का समाधान

अवाड़पुरा में नागरिकता कानून पर आम चर्चा, सांसद ने किया लोगो की शंकाओ का समाधान

अवाड़पुरा में नागरिकता कानून पर आम चर्चा, सांसद ने किया लोगो की शंकाओ का समाधान
X

ग्वालियर/वेब डेस्क। अवाड़पुरा में पूर्व वरिष्ठ पार्षद एवं भाजपा नेता मनोज तोमर द्वारा क्षेत्र में नागरिकता कानून पर विस्तृत एवं सटीक जानकारी लोगो तक पहुंचे सके इस उद्देश्य से आम चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विवेक शेजवलकर उपस्थित रहे और अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा ने की। मुख्यअतिथि सांसद ने अपने उद्बोधन में कहा की नागरिकता संसोधन कानून भारत में रह रहे किसी भी अल्पसंखयक और भारतीय नागरिको के लिए नहीं हैं। उन्हें इस क़ानून के आने से किसी भी प्रकार से डरने की कोई जरुरत नहीं और उनकी नागरिकता एवं नागरिक अधिकारों को इससे कोई नुकसान नहीं होने वाला हैं। सांसद ने स्पष्ट किया की भारत में पहले से ही नागरिकता लेने सम्बन्धी जो कानून था, उसी में संसोधन कर पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान में रहने वाले हिन्दू , ईसाई ,बौद्ध, सिख एवं जैन समुदाय के जो लोग वहां धार्मिक उत्पीड़न के शिकार हुए हैं। उन्हें भारत में नागरिकता दी जाएगी। इसका भारत में रहने वाले भारतीय नागरिको से कोई संबंध नहीं हैं और न ही यह कानून भारतीयों के लिए बनाया गया है। साथ ही एनआरसी को लेकर देश में चल रही अफवाहों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की एनआरसी अभी सिर्फ असम तक सीमित हैं देशव्यापी स्तर पर इसे अभी लागू नहीं किया गया है। असम में भी एनआरसी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उसके निर्देशों पर लागू की गई थी। नागरिकता कानून को लेकर लोगो ने अपनी शंकाओ को दूर करने के लिए कई प्रश्न पूछे जिनका समाधान करते हुए सांसद शेजवलकर ने जवाब दिए।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेता एवं पूर्व वरिष्ठ पार्षद मनोज तोमर ने शाल – श्री फल से अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया, जिला महामंत्री कमल माखीजानी, शरद गौतम, मंडल अध्यक्ष चेतन मंडलोई, एडवोकेट शिराज कुरैशी, आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आभार सलीम अब्बासी ने व्यक्त किया।

Updated : 31 Dec 2019 2:01 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top