Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

ग्वालियर में उधार वापस मांगने पर चचेरे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर

ग्वालियर में उधार वापस मांगने पर चचेरे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर


ग्वालियर में उधार वापस मांगने पर चचेरे भाई को मारी गोली हालत गंभीर

ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र में चचेरे भाई को उधारी का तकादा करना मंहगा पड़ गया। हमलावरों ने एक राय होकर युवक की मारपीट कर गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

ग्राम गिरगांव में रहने वाले परमालसिंह पुत्र अर्जुनसिंह गुर्जर उम्र 35 वर्ष पेशे से किसान हैं। परमाल के पड़ोस में ही उनका चचेरा भाई श्यामसिंंह परिवार के साथ रहता है। परमाल ने श्याम को उधार दो लाख रुपए दिए थे। गुरुवार को वह अपने चचेरे भाई से रकम का तकादा करने गया था। श्यामसिंह से जब परमाल ने रकम मांगी तो वह विवाद करने पर उतारु हो गया। विवाद बढऩे पर श्याम के पिता भूपेंद्र सिंह बेटा प्राण उर्फ बंटी बाबा और तीन अन्य लोग आ गए। सभी ने एक राय होकर परमाल सिंह के साथ मारपीट करना शुरु कर दी।

अकेला पडऩे पर किसी तरह युवक जान बचाकर भागने लगा। तभी उसको निशाना बनाकर गोली मार दी। कमर में गोली धंसते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा। गोली मारने के बाद हमलवर धमकी देकर मौके से भाग गए। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल को चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताया गया है कि परमाल की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश में उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरु कर दी है।

Related to this topic: