Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > मेला : रंगमंच पर कत्थक, ओडीसी व भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति

मेला : रंगमंच पर कत्थक, ओडीसी व भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति

मेला  : रंगमंच पर कत्थक, ओडीसी व भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति
X

ग्वालियर, न.सं.। मेला रंगमंच पर भारतीय नृत्यशैली कत्थक, ओडीसी व भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति देखने रसिक देर रात तक जमे रहे। यह कार्यक्रम बुधवार को प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शा. माधव संगीत महाविद्यालय ग्वालियर की डॉ. तरुणा सिंह ने शिव वंदना की। इसके बाद जितेंद्र कौशल ने शुद्ध तीन ताल की प्रस्तुति दी। गुंजन यादव और श्वेता जैन ने ऐ री सखी मोरे पिया घर आये पर कदम थिरकाए। दीक्षा भार्गव व राधिका सक्सेना ने श्रृंगार को रहने दो पर प्रस्तुति दी। राधिका, दीक्षा, गीतांशु, अनुषा, गुंजन आदि ने सरगम की मनोहारी प्रस्तुति दी।

ओडीसी नृत्य ने बांधा समा:-

विश्वनाथ संगीतालय कटक की दीप्ति राउतराय 6 वर्ष की उम्र से ओडीसी नृत्य कर रही हैं। अब तक 17 देशों में 2 हजार से अधिक प्रस्तुतियां दी चुकी हैं। उन्होंने पायल, प्रीतिशा, दीक्षा राउतराय, शीतल स्वाई, आकांक्षा राउतराय, मनोज कुमार प्रधान के साथ धरा धरेन्द्र दिलासु बंधु वंदिनी पर रावणकृत शिवतांडव पेश किया। इसके अलावा आईगिरी नंदिनी नंदित मेदिनी पर महिषासुर मर्दिनी और गोविंद दामोदर अष्टकम में कृष्ण लीला का प्रदर्शन किया। सृष्टि पद्मजापिल्लई ने अपनी टीम के सदस्यों अमेया सारा जोसेफ, रूचि श्रीवास्तव, सिमरन वर्मा, अन स्मृति, भूमि विश्वास, अशिता राजन, पल्लवी प्रसन्नम, आस्था भरतवाल आदि के साथ भरतनाट्यम करते हुए गणेश वंदना के अलावा अधुरं-मधुरं, अजगिरी नंदिनी आदि मनोहारी प्रस्तुतियां दीं।

मेला में एक शाम उम्मीद के नाम आज:-

मेला के रंगमंच पर गुरुवार को एक शाम उम्मीद के नाम की प्रस्तुति होगी। मेला संचालक व सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक नवीन परांडे ने बताया कि 23 जनवरी रात 7 बजे से प्रेरणा संस्था की तुलसी कुमारी एक शाम उम्मीद के नाम की प्रस्तुति देंगी।

Updated : 23 Jan 2020 7:34 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top