Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > मुरैना: तेज रफ्तार बस घर में घुसी, चालक समेत पांच घायल

मुरैना: तेज रफ्तार बस घर में घुसी, चालक समेत पांच घायल

मुरैना: तेज रफ्तार बस घर में घुसी, चालक समेत पांच घायल
X

ग्वालियर/मुरैना/वेब डेस्क। मुरैना जिले सबलगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुबह एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। इस हादसे में घर के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक भी गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सड़क पर बारिश के चलते हुए गड्ढों को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक एक निजी ट्रेवेल्स के बस गुरुवार को सुबह मुरैना से यात्रियों को लेकर श्योपुर जा रही थी। इसी बीच सबलगढ़ में सडक़ पर गड्ढे को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने ओमप्रकाश कुशवाहा के मकान में जा घुसी। इस हादसे में घर में खाना बना रही दो महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस का चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही है कि बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं आई। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं। घायलों की पहचान ओमप्रकाश कुशवाहा का पत्नी माया (20) ओमप्रकाश की भाभी श्रीकांता (45) पत्नी विजय कुशवाहा, ओमप्रकाश का भतीजा लल्लू (18) पुत्र विजय कुशवाहा और ओमप्रकाश का एक वर्षीय पुत्र आशीष के रूप में हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मकान से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। बस चालक भी गंभीर रूप से घायल है। उसे मुरैना के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Updated : 19 Sep 2019 12:37 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top