भाजपा ग्वालियर ने विधानसभा प्रभारी बदले

X
By - Swadesh Digital |10 Aug 2018 5:30 PM IST
Reading Time: ग्वालियर। विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा प्रभारियों प्रभार में में बदलाव किया। जानकारी के अनुसार संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ संगठनात्मक दृष्टि ध्यान में रखते हुए शहरी क्षेत्र की तीनों विधानसभाओं में बदलाव किया है। बदलाव के अंतर्गत -
- जिला महामंत्री कमल माखीजानी से ग्वालियर दक्षिण का प्रभार लेकर उन्हें ग्वालियर विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है।
- जिला महामंत्री शरद गौतम से ग्वालियर पूर्व का प्रभार लेकर दक्षिण की जिम्मेदारी दी गई है।
- जिला महामंत्री महेश उमरैया से ग्वालियर विधानसभा प्रभार लेकर उन्हें ग्वालियर पूर्व विधानसभा का प्रभार दिया गया है।
Next Story
