Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

भाजपा ने बदले पांच जिलों के जिलाध्यक्ष, अभय चौधरी को दी ग्वालियर की कमान

भाजपा ने बदले पांच जिलों के जिलाध्यक्ष, अभय चौधरी को दी ग्वालियर की कमान


भाजपा ने बदले पांच जिलों के जिलाध्यक्ष अभय चौधरी को दी ग्वालियर की कमान

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को ग्वालियर समेत पांच जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए। पार्टी ने ग्वालियर में अभय चौधरी, भिंड में देवेंद्र नरवरिया, गुना में धर्मेंद्र सिकरवार, अशोक नगर में आलोक तिवारी और कटनी में दीपक सोनी को नई जिम्मेदारी सौंपी है।


ग्वालियर में समय से बदलाव का मुख्य कारण भाजपा की निगम चुनाव में हार को माना जा  रहा है।  ग्वालियर को शुरू से ही भाजपा का गढ़ माना जाता है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद इसे अभेद समझा जाने लगा। लेकिन पहले उपचुनाव में भाजपा दो विधानसभा सीटों पर चुनाव हारी। इसके बाद निकाय चुनाव में 57 साल बाद भाजपा ग्वालियर महापौर की सीट गंवा दी। यहां से भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा को कांग्रेस उम्मीदवार डॉ  शोभा सिकरवार ने हराया था। भाजपा की इस हार की चर्चा संगठन से लेकर सरकार तक में जोरों पर रही।  

इस हार के बाद से पूरे प्रदेश में संगठन में बदलाव की मांग उठ रही थी। खुद भाजपा प्रत्याशी सुमन शर्मा ने संगठन में समन्वय का अभाव का आरोप लगाया था। यहीं कारण रहा की भाजपा ने कमल माखीजानी को अध्यक्ष पद से हटाकर अभी चौधरी को एक बार फिर संगठन की बागडोर सौंप दी है।  

प्रदेश कार्यसमिति - 

इसके साथ ही भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की भी घोषणा की है। जिसमें ग्वालियर निवर्तमान जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा नाथू सिंह गुर्जर को भिंड, गजेंद्र सिंह सिकरवार को गुना, उमेश रघुवंशी को अशोकनगर और रामरतन पायल को कटनी से  प्रदेश कार्य समिति में सदस्य बनाया गया है।




 




Related to this topic: