Home > राज्य > मध्यप्रदेश > ग्वालियर > ग्वालियर : बैंक कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर, वेतन वृद्धि के लिए किया प्रदर्शन

ग्वालियर : बैंक कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर, वेतन वृद्धि के लिए किया प्रदर्शन

ग्वालियर : बैंक कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर, वेतन वृद्धि के लिए किया प्रदर्शन
X

ग्वालियर। प्रदेश में बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल शुक्रवार से शुरू हो गई है। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस के आह्वान पर हो रहीं है। प्रदेश भर में करीब 22 हजार बैंक कर्मी इस हड़ताल में शामिल हुए। इस हड़ताल के चलते प्रदेश में करीब सात हजार बैंक शाखाये बंद हैं जिसकी वजह से प्रदेश में बैंकिंग कार्य प्रभावित हो रहें है। शुक्रवार से शुरू हुई इस हड़ताल में बैंक कर्मियों ने महाराज बाड़े पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया एवं नारे लगाये।

जानकारी के अनुसार बैंक कर्मियों द्वारा यह हड़ताल आईबीए की बुलाई गई बैठक में वेतन पुनरीक्षण समझौता वार्ता के विफल होने के बाद की जा रहीं है। देशव्यापी इस हड़ताल में देशभर में करीब 10 लाख अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं।ग्वालियर में हो रहीं इस हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने बताया की उनके द्वारा कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन को लेकर मांग की जा रही है। लेकिन, बैंक कर्मचारियों की मांगे अब तक पूरी नहीं हुई।जिसको लेकर आज देशभर में दो दिवसीय बैंक हड़ताल की गई है।

भोपाल एवं इंदौर में भी बैंक कर्मियों द्वारा आज विशाल रैली निकली गई। जिसमें हजारो बैंक कर्मियों ने भाग लिया। यह रैली एमपी नगर, बोर्ड आफिस चौराहा, डी मॉल होते हुए पुन: अरेरा हिल्स पहुंची। वहीँ इंदौर में भी शुक्रवार को सुबह 10 बजे बैंककर्मी सांठा बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने एकत्रित हुए और यहां भव्य रैली निकाली जो कि बोहरा बाजार, सराफा होते हुए प्रिंस यशंवत रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया पर खत्म हुई, जहां बैंककर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। इसी प्रकार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

शुक्रवार को शुरू हुई यह हड़ताल शनिवार एक फरवरी तक जारी रहेगी। इसके बाद 2 फरवरी को रविवार होने से बैंक लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे। जिससे प्रदेश में बैंक ग्राहकों को तीन दिन तक बैंकिंग सुविधाओं नहीं मिल पायेगी।


Updated : 31 Jan 2020 7:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top