नशे के सौदागर गिरफ्तार, 25 लाख की स्मैक बरामद

नशे के सौदागर गिरफ्तार, 25 लाख की स्मैक बरामद
X
क्राइम ब्रांच ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

ग्वालियर। शहर में फल-फूल रहे नशे के कारोबार पर पुलिस ने करवाई करते हुए शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी नवनीत भसीन को सूचना मिली थी कि सागरताल के पास स्मैक का बड़ा सौदा होने वाला है जिसके बाद उन्होंने एडिशनल एसपी क्राइम पंकज पांडे को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। पंकज पांडे ने क्राइम थाना टीआई सुदेश तिवारी को कार्रवाई के लिए भेजा तो क्राइम ब्रांच को सागर ताल के पास चार संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए जब पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो वे भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन क्राइम ब्रांच से ये बच नहीं पाए और पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो इन चारों की जेब से स्मैक बरामद हुई जिसका सौदा करने ये ग्राहक का इन्तजार कर रहे थे पुलिस ने चारों आरोपियों महावीर कुशवाह, राजेश कुशवाह, राजू कुशवाह और लक्ष्मण कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस ने इनके कब्जे से 243 ग्राम स्मैक जब्त की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 लाख बताई गई है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार शहर में नशा करने वाले गिरोह की तलाश में पुलिस बहुत दिन से लगी थी। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही उम्मीद की जा रही है कि नशे के दूसरे सौदागर भी जल्दी ही पकड़ लिए जायेंगे। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये लोग कहाँ से स्मैक लाते थे और किन किन लोगों को सप्लाई करते थे। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जिसके बाद न्यायलय ने इन्हें जेल भेज दिया।

Tags

Next Story